फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hayao Miyazaki Oscar winning anime film The Boy and the Heron will release in Indian know the details

The Boy And The Heron: भारत में रिलीज होगी ऑस्कर विजेता एनीमे फिल्म, वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने किया एलान

Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 04:17 PM IST
सार

हयाओ मियाजाकी द्वारा निर्देशित ऑस्कर विजेता 'द बॉय एंड द हेरॉन' जल्द ही भारत के सिनेमाघरों में आ रही है। इस एनिमेटेड फिल्म को  जापानी भाषा में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ और अंग्रेजी डब वर्जन के साथ रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Hayao Miyazaki Oscar winning anime film The Boy and the Heron will release in Indian know the details
द बॉय एंड द हेरॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में 96वें ऑस्कर की घोषणा हुई थी, जिसमें हयाओ मियाजाकी की एनीमे फिल्म 'द बॉय एंड द हेरॉन' ने सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर का अवार्ड जीता था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को भारत में वार्नर ब्रदर्स रिलीज करेंगे।

विज्ञापन

वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने किया एलान
वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की। वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हयाओ मियाजाकी द्वारा निर्देशित ऑस्कर विजेता 'द बॉय एंड द हेरॉन' जल्द ही भारत के सिनेमाघरों में आ रही है! दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस एनिमेटेड फिल्म जापानी भाषा में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ और अंग्रेजी डब वर्जन के साथ रिलीज की जाएगी।

Chaitra Navratri 2024: दूसरे धर्म के ये सितारे भी मनाते हैं नवरात्रि, मां दुर्गा की करते हैं अराधना

विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल के लड़के की कहानी 
गौरतलब है कि 'द बॉय एंड द हेरॉन' स्टूडियो घिबली के बैनर तले बनाया गया है, जो साल 1937 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में एक 12 साल के लड़के महितो माकी की कहानी को दिखाया गया है, जो अपनी मां के निधन के बाद एक नए शहर में ढलना मुश्किल लगता है। हालांकि उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात एक बात करने वाले बगुले से होती है। वह बगुला उसे बताता है कि उसकी मां जिंदा है, जिसके बाद महितो  अपनी मां की तलाश में निकलता है और फिर शुरू होती है असली कहानी। 

Sanjay Dutt: चुनाव लड़ने की खबरों पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं इन अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed