फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hayao Miyazaki Oscar Winner film The Boy and the Heron to stream on Netflix this later year excluding US japan

The Boy And The Heron: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ऑस्कर विजेता 'द बॉय एंड द हेरॉन', जानें कब देख सकते हैं फिल्म?

Thu, 21 Mar 2024 10:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:13 PM IST
सार

हयाओ मियाजाकी की ऑस्कर विजेता फिल्म 'द बॉय एंड द हेरॉन' अमेरिका और जापान को छोड़कर दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Hayao Miyazaki Oscar Winner film The Boy and the Heron to stream on Netflix this later year excluding US japan
द बॉय एंड द हेरॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हयाओ मियाजाकी की 'द बॉय एंड द हेरॉन' ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर जीता था। अब इसके दर्शकों के लिए खुशखबरी है। यह फिल्म इस साल के अंत में वैश्विक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह फिल्म अमेरिका और जापान को छोड़ कर दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स द्वारा मियाजाकी, इसाओ ताकाहाटा और तोशियो सुजुकी द्वारा स्थापित एनीमेशन स्टूडियो के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने के बाद इसे अतिरिक्त 22 स्टूडियो घिबली फिल्मों को स्ट्रीम करने का अधिकार मिल गया।

विज्ञापन


रिलीज डेट का एलान बाकी
नेटफ्लिक्स ने अभी तक 'द बॉय एंड द हेरॉन' की प्रीमियर की तारीख की घोषणा नहीं की है। यह एक एनिमेटेड फिल्म है जो मियाजाकी की बचपन की यादों से जुड़ी हुई है। 10 वर्षों में यह मियाजाकी की पहली फिल्म है, उन्होंने मूल कहानी भी लिखी और फिल्म का निर्देशन भी किया। 'द बॉय एंड द हेरॉन' ने जापान में 85 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। वर्ल्ड प्रीमियर के साथ टोरंटो फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की और अपने शुरुआती सप्ताहांत में रिकॉर्ड तोड़ 12.8 डॉलर के साथ उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

Imtiaz Ali: करीना को दीपिका से बेहतर कलाकार मानते हैं इम्तियाज अली, निर्देशक ने वजह का किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्स और स्टूडियो घिबली की फिल्मों का समझौता
मैक्स को अमेरिका में स्टूडियो घिबली की फिल्मों को स्ट्रीम करने का विशेष अधिकार मिला। मैक्स ने जीकेआईदीएस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो स्टूडियो घिबली के लिए उत्तरी अमेरिकी वितरण को संभालता है। समझौते के तहत मैक्स स्टूडियो की लाइब्रेरी को वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी प्लेटफॉर्म पर रख सकता है।
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' जैसी और फिल्में करना चाहती हैं रानी मुखर्जी, जन्मदिन पर किया खुलासा

ये फिल्में होगी स्ट्रीम
नेटफ्लिक्स ने स्टूडियो घिबली से एक और मियाजाकी फिल्म भी ली, जो स्पिरिटेड अवे है, जिसने पहले 2003 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया था। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर 'प्रिंसेस मोनोनोके', 'एरिएटी', 'किकी डिलीवरी सर्विस', 'माई नेबर टोटोरो' और 'द टेल ऑफ द प्रिंसेस' भी स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स इन फिल्मों को एशिया प्रशांत, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में 28 भाषाओं में उपशीर्षक और 20 भाषाओं में डब के साथ स्ट्रीम करेगा।
Kareena Kapoor: 'सैफ की तरह नटखट हैं जेह', करीना कपूर ने बताया छोटे लाडले के चुलबुले अंदाज का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed