फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshita Gaur became famous sadda haq TV serial Mirzapur web series gives her new heights

Harshita Gaur: पहले धारावाहिक से ही मशहूर हो गई थीं हर्षिता गौर, 'मिर्जापुर' ने लोकप्रियता में लगाए चार चांद

Tue, 02 Jul 2024 02:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 02 Jul 2024 02:04 PM IST
सार

हर्षिता गौर ने टीवी सीरियल सड्डा हक से अभिनय की शुरुआत की थी। इस शो से उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई, लेकिन साल 2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर ने उन्हें देश के कोने-कोने में मशहूर कर दिया।

विज्ञापन
Harshita Gaur became famous sadda haq TV serial  Mirzapur web series gives her new heights
हर्षिता गौर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मिर्जापुर के तीसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर निर्मताओं ने जारी किया, जिसे देखकर लोगों की बेसब्री काफी ज्यादा बढ़ गई। शो को 5 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज करने की तैयारी है। इस वेब सीरीज के कई किरदारों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। इनमें से ही एक किरदार डिंपी पंडित का भी है। इस भूमिका को छोटे पर्दे की अभिनेत्री हर्षिता गौर ने निभाया है। 
विज्ञापन


मिर्जापुर की डिंपी बनकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। इस शो के हिट होने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अब भी लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं हर्षिता से जुड़ी कुछ अहम बातें।
विज्ञापन


कौन हैं हर्षिता गौर?
हर्षिता गौर भारतीय टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। साड्डा हक नाम के टीवी सीरियल से उन्हें खास पहचान मिली। हर्षिता गौर का जन्म नई दिल्ली में 12 अक्तूबर 1990 में हुआ। वह डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। उसी समय उन्हें साड्डा हक का प्रस्ताव मिला। इस शो से उन्होंने टेलीविज़न डेब्यू किया और फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम
छोटे पर्दे पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्हें साल 2019 की फिल्म कानपुरिये में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने बुलबुल तिवारी का किरदार निभाया था। साल 2017 से उन्होंने ओटीटी पर अपनी शुरुआत ब्लैक कॉफी नाम की वेब सीरीज से की। इसके बाद साल 2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर ने उनकी किस्मत बदल दी। इस शो के बाद उन्हें देश के हर कोने में पहचाना जाने लगा। इस वेब सीरीज के अलावा उन्होंने सेक्रेड गेम्स सीजन 2, ब्राइब, पंच बीट, हैप्पिली एवर आफ्टर नाम की सीरीज में भी काम किया। वह 'रहने दो जरा' और 'ये दिल' नाम के म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
Gurmeet Choudhary: 'कमांडर करण सक्सेना' के लिए गुरमीत ने किए हैरतअंगेज स्टंट, साझा किया बीटीएस वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed