फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harry Potter TV Series shooting on progress see the actors latest photos

Harry Potter TV Series: जारी है 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज की शूटिंग, सेट से सामने आईं कलाकारों की तस्वीरें

Wed, 12 Nov 2025 06:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 12 Nov 2025 06:51 PM IST
सार

Harry Potter Tv Series: टीवी सीरीज 'हैरी पॉटर' के निर्माण का काम जारी है। ऐसे में सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कई कलाकार नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Harry Potter TV Series shooting on progress see the actors latest photos
डोमिनिक मैकलॉघलिन, रोरी विल्मोट - फोटो : एक्स@WW_Direct

विस्तार

एचबीओ एक नई 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज ला रहा है। इसका निर्माण शुरू हो गया है। साल 2027 में सीरीज के रिलीज होने की उम्मीद है। इसमें मुख्य कलाकारों के लिए नए कलाकारों को चुना गया है। हाल ही में सीरीज के कलाकारों की सेट से तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

हैरी पॉटर सीरीज के किरदारों की तस्वीरें
'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज के कलाकारों की तस्वीरें इंग्लैंड के एश्रिज एस्टेट से सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई कलाकार सेट के आस-पास घूमते नजर आए। यहां डोमिनिक मैकलॉघलिन को भी देखा गया जो सीरीज में हैरी पॉटर का किरदार निभा रहे हैं। लुईस ब्रेली, मैडम रोलांडा हूच के रूप में नजर आईं। रोरी विल्मोट, नेविल लॉन्गबॉटम के रूप में नजर आए। एलेस्टेयर स्टाउट, रॉन वीस्ली के रूप में दिखे। लोक्स प्रैट, ड्रेको मालफॉय के रूप में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Harry Potter TV Series shooting on progress see the actors latest photos
लोक्स प्रैट - फोटो : एक्स@@HPNews_Germany
2027 में होगा पहला प्रीमियर
इस सीरीज का निर्माण काम इस साल जुलाई में शुरू हुआ। दो साल पहले इसे छोटे पर्दे पर लाने का एलान किया गया था। सीरीज का पहला प्रीमियर 2027 को होगा।
विज्ञापन

Harry Potter TV Series shooting on progress see the actors latest photos
एलेस्टेयर स्टाउट - फोटो : एक्स@WW_Direct
जुलाई में सामने आया हैरी पॉटर का लुक
इससे पहले इसी साल जुलाई में सीरीज के निर्माताओं ने डोमिनिक का हैरी पॉटर के लुक में पहला फोटो शेयर किया था। इस तस्वीर में डोमिनिक ने चश्मा लगाया था और अपने किरदार के मुताबिक यूनिफॉर्म पहनी थी। तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा था 'पहला साल आगे बढ़ाते हुए कदम। एचबीओ की ओरिजिनल सीरीज के प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है।' डोमोनिक को हैरी पॉटर के लुक में देखकर फैंस भी हक्के-बक्के रह गए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by HBO Max (@hbomax)




 

पहले बनी थी फिल्में
ख्याल रहे कि जे.के. रोलिंग की नॉवेल पर बनी हॉलीवुड सीरीज 'हैरी पॉटर' को दुनियाभर में पसंद किया गया था। इसका पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। इसमें डेनियल रेडक्लिफ और एमा वॉटसन ने अहम किरदार निभाया था। इसके बाद इसकी आठ किस्तें आईं। अब मेकर्स इस पर टीवी सीरीज बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed