फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Director Prashant Varma has made a plan to announce his next film with Ranveer Singh

Ranveer Singh: निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बना लिया प्लान, जल्द होगा रणवीर सिंह की नई फिल्म का एलान

Sun, 19 May 2024 06:25 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 06:25 PM IST
सार

निर्देशक प्रशांत वर्मा जल्द ही अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी नई फिल्म का एलान करने वाले हैं। फिल्म का नाम 'राक्षस' हो सकता है।

विज्ञापन
Hanuman Director Prashant Varma has made a plan to announce his next film with Ranveer Singh
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ ranveersingh

विस्तार

इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत जल्द ही अपनी अगली फिल्म को लेकर आधिकारिक एलान करने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह नजर आएंगे। इसके चलते रणवीर के फैंस फिल्म से जुड़े छोटे से छोटे अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


Mirai: मांचू मनोज की खलनायकी से रूबरू कराने के लिए तैयार निर्माता, जारी किया तेजा सज्जा की फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन


'राक्षस' हो सकता है फिल्म का नाम
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसे हैदराबाद में शूट किया जा रहा है। चर्चा है कि जब फिल्म का एलान किया जाएगा तो उसमें शूटिंग के पहले शेड्यूल से जुड़े दृश्य भी देखने को मिलेंगे। मीडिया में फिल्म के नाम को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म का नाम 'राक्षस' होगा। फिल्म की कहानी आजादी से पहले के जमाने पर आधारित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ramayan:रणबीर कपूर की 'रामायण' में रावण के लिए बन रहे असली सोने के कपड़े! कौन बनेगा नितेश की फिल्म का लंकापति?

प्रशांत और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
प्रशांत वर्मा अपनी इस नई फिल्म के अलावा 'हनुमान' के दूसरे भाग का भी निर्देशन करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि फिलहाल इस फिल्म का काम रोक दिय गया है और वो रणवीर के साथ आने वाली फिल्म पर ही जुटे हुए हैं। वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो उनकी झोली में फरहान अखतर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डॉन 3' के साथ-साथ रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी है। रणवीर सिंह की पिछली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी।

Celebs Famous Friendship: दोस्ती निभाने के लिए मशहूर हैं ये हसीनाएं, करीना से लेकर अनन्या तक हैं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed