Nadia Khan: हिंदुस्तान को लेकर आमने-सामने आई दो पाकिस्तानी एक्ट्रेस, नादिया ने हानिया पर लगाया यह बड़ा आराेप
Nadia Khan-Hania Aamir: पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने हाल ही में हानिया आमिर पर तंज कसा है। उन्होंने हानिया पर भारत का पीआर करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के भारत में भी प्रशंसक हैं। वहीं, खुद हानिया भी बॉलीवुड की तारीफ करती दिखती हैं। रैपर-सिंगर बादशाह के साथ उनकी दोस्ती है। इस पर पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'हानिया भारत का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसा करके वे सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रही हैं'।
बोलीं- 'यह नेटवर्किंग बेकार है'
पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'हनिया भारत का पीआर" कर रही हैं। वह सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रही हैं, क्योंकि इससे उन्हें कभी कोई मदद नहीं मिलने वाली। नादिया ने कहा, 'दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी आने वाली फिल्म पर पहले से ही बैन लगाने की मांग की जा रही है। यह नेटवर्किंग बेकार है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सहमे लोग, इन फिल्मों में भी दिखा आतंकवाद का भयावह मंजर
'सारी कोशिशें बेकार साबित हो रहीं'
हनिया आमिर को अक्सर बादशाह के साथ घूमते हुए देखा जाता है। उन्होंने कई बार यह भी स्वीकार किया है कि वह बॉलीवुड की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। हाल ही में नादिया पाकिस्तानी टॉक शो 'क्या ड्रामा है विद मुकर्रम कलीम' में पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि हानिया की भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नेटवर्क बनाने की कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं। नादिया ने कहा, 'समय बर्बाद कर रही है हानिया। ये जो इंडिया का पीआर हो रहा है, वो अपना समय बर्बाद कर रही है। हमने इसे पहले भी देखा है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Pahalgam Attack: जहां आतंकी हमला हुआ दो दिन पहले वहीं थी अनुराग-इम्तियाज की बेटियां, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
बादशाह के साथ जुड़ चुका है हानिया का नाम
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सुना है कि वह दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म कर रही हैं और लोग पहले से ही इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इसके पीछे इतना समय बर्बाद करने के बजाय, उन्हें किसी और चीज पर ध्यान देना चाहिए। इस नेटवर्किंग का कोई फायदा नहीं है। बता दें कि हनिया बादशाह और दिलजीत दोसांझ सहित कई भारतीय कलाकारों की दोस्त हैं। बादशाह के साथ तो उनकी डेटिंग तक की अफवाह उड़ चुकी हैं। हालांकि, सिंगर ने इन खबरों का खंडन किया और क्लियर किया कि वे और हानिया सिर्फ दोस्त हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Kartik Aaryan: डॉक्टर से लेकर तांत्रिक बाबा तक, इन किरदारों से कार्तिक ने दर्शकों को चौंकाया; देखें फिल्में