{"_id":"68b68b21f4f847aea4059a87","slug":"graham-green-hollywood-actor-passes-away-at-73-dances-with-wolves-fame-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Graham Greene Death: हॉलीवुड एक्टर ग्राहम ग्रीन का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Graham Greene Death: हॉलीवुड एक्टर ग्राहम ग्रीन का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Tue, 02 Sep 2025 11:44 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:44 AM IST
सार
Graham Greene Passed Away: हॉलीवुड अभिनेता ग्राहम ग्रीन का निधन हो गया है। 73 साल की उम्र में कैंसर से उनका निधन हो गया है।
विज्ञापन
ग्राहम ग्रीन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड ने एक बार फिर अपने दिग्गज सितारे को खो दिया है। मशहूर कनाडाई मूल के अभिनेता ग्राहम ग्रीन का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे ग्रीन ने टोरंटो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके एजेंट माइकल ग्रीन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख जताया।
ओंटारियो से हॉलीवुड तक का सफर
22 जून 1952 को ओंटारियो (कनाडा) के सिक्स नेशंस रिजर्व में जन्मे ग्राहम ग्रीन आदिवासी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते थे। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए। थियेटर से शुरुआत करने के बाद 1979 में उन्होंने टीवी शो द ग्रेट डिटेक्टिव से डेब्यू किया। 1983 में आई फिल्म रनिंग ब्रेव से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा।
ये खबर भी पढ़ें: Bikaner News: मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली फिर विवादों में, बीकानेर में दर्ज हुई गंभीर धाराओं में FIR
विज्ञापन
‘डांस विद वोल्वस’ से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
ग्रीन के करियर को असली मुकाम 1990 में मिला, जब उन्होंने केविन कॉस्टनर की फिल्म डांस विद वोल्वस में ‘किकिंग बर्ड’ का किरदार निभाया। इस फिल्म को 12 ऑस्कर नॉमिनेशन मिले और ग्रीन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नामांकन हासिल हुआ। यह वह पल था जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
बड़े सितारों के साथ शानदार काम
‘डांस विद वोल्वस’ की सफलता के बाद ग्रीन ने कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। इनमें मैवरिक (1994) में मेल गिब्सन और जोडी फोस्टर के साथ, डाई हार्ड विद अ वेंजेंस (1995) में ब्रूस विलिस के साथ, द ग्रीन माइल (1999) में टॉम हैंक्स के साथ और ट्वाइलाइट सागा: न्यू मून (2009) शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने विंड रिवर, ट्रांसअमेरिका, 1883 और टुल्सा किंग जैसी परियोजनाओं में भी काम किया।
आदिवासी कलाकारों के लिए प्रेरणा
ग्राहम ग्रीन को हॉलीवुड में आदिवासी मूल के एक्टर्स के लिए दरवाजे खोलने वाला माना जाता है। उन्होंने न सिर्फ खुद की एक मजबूत पहचान बनाई, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी राह आसान की। इसी वजह से उन्हें एक अभिनेता के साथ-साथ एक आंदोलनकारी चेहरा भी माना जाता है।
निजी जीवन और विरासत
ग्रीन अपनी पत्नी हिलरी ब्लैकमोर और बेटी लिली लाजारे-ग्रीन के साथ रहते थे। उनकी संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 8.32 करोड़ भारतीय रुपये आंकी गई थी। वो मानते थे कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि समाज को दिशा देने का माध्यम है।