फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda Joins Shiv Sena can contest elections from Mumbai North West Lok Sabha seat

Govinda Joins Shiv Sena: शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें

Thu, 28 Mar 2024 05:04 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Govinda Joins Shiv Sena can contest elections from Mumbai North West Lok Sabha seat
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिंदे की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। ऐसा हुआ तो वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिंदे खेमे के नेता और शिवसेना के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। गोविंदा इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। तब उन्होंने भाजपा के राम नाईक को 48,271 वोट से हराया था। 
विज्ञापन


 

तस्वीरें आईं सामने
गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं दोबारा राजनीति में प्रवेश नहीं करूंगा, लेकिन अब मैं शिव सेना में शामिल हो रहा हूं और मेरे लिए यह भगवान का आशीर्वाद है'। वहीं, इस दौरान अभिनेता ने सीएम एकनाथ शिंदे की भी तारीफ की।
 

राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने दी ये प्रतिक्रिया
गोविंदा के राजनीति में वापसी पर राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। देवड़ा ने कहा, 'मैं गोविंदा को बीते 25 साल से जानता हूं। हम दोनों ने साल 2004 में साथ में चुनाव भी लड़ा था। मेरे दिवंगत पिता ही उन्हें कांग्रेस में लेकर आए थे। गोविंदा एक साफ दिल वाले इंसान है, जो देश की सांस्कृतिक राजधानी मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed