फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govind Namdev reacts on 31 year old Shivangi says she did not inform me and share photos

Govind Namdev: 70 साल के एक्टर संग 31 साल की एक्ट्रेस ने शेयर कीं तस्वीरें, अब कहा- मुझे बताए बिना...

Thu, 12 Jun 2025 12:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Jun 2025 12:29 PM IST
सार

Govind Namdev With Shivangi: पिछले साल एक्ट्रेस शिवांगी ने गोविंद नामदेव के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। अब इस पर अभिनेता ने अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Govind Namdev reacts on 31 year old Shivangi says she did not inform me and share photos
गोविंद नामदेव, शिवांगी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर एक्टर गोविंद नामदेव पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब शिवांगी वर्मा ने उनके साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 70 साल के अभिनेता के साथ 31 साल की एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था 'प्यार उम्र और दायरे को नहीं जानता है।' इस फोटो को लेकर अभिनेता को ट्रोल किया गया। अब गोविंद ने शिवांगी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। उनका कहना है कि शिवांगी अपनी फिल्म के लिए चर्चा पैदा करना चाहती थीं, और उनके साथ खुद को एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में पेश करना चाहती थीं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shivangi Verma (@shivangi2324)




शिवांगी के साथ तस्वीर पर फैली अफवाह
अभिनेता ने पहले शिवांगी को तस्वीर लेने की इजाजत दी थी। बाद में शिवांगी ने उन्हें बताए बिना उन्हें टैग करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी। इसके बाद लोगों के बीच गलतफहमी फैली।

किसी भी ड्रामे में शामिल नहीं होना चाहते थे गोविंद
ईटाईम्स के साथ बातचीत में गोविंद नामदेव ने कहा 'लोगों ने हम लोगों को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन मैं इसके पक्ष में नहीं था। इसलिए मैंने उनसे बात करनी बंद कर दी। मैं किसी भी तरह के ड्रामे में शामिल नहीं होना चाहता हूं।' 

यह खबर भी पढ़ें: Shivangi Verma: पब्लिसिटी स्टंट या सच्चा प्यार? सामने आई शिवांगी और गोविंदा नामदेव के रिश्ते की हकीकत, जानिए

मैं किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहता
उन्होंने आगे कहा 'अफवाहें थीं कि (उस रिश्ते से) मेरा घर प्रभावित हुआ है और मैं और मेरी पत्नी अलग रहने पर विचार कर रहे हैं। मैंने तब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, और अब भी नहीं देता। हर कोई सच्चाई देख सकता है और अगर कोई सच्चाई से मना करता है, तो यह मेरी समस्या नहीं है। मैं यहां किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं आया हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GOVVIND NAMDEV (@realgovindnamdev)


गोविंद ने जवाब में शेयर कीं दो तस्वीरें
गोविंद ने बताया 'लोगों को उनके लिए दुख महसूस होने लगा था, न केवल दर्शकों, बल्कि करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को भी। इसलिए एक इज्जतदार अभिनेता होने के नाते मैंने इस मुद्दे पर बोलना अपनी जिम्मेदारी समझी। इसलिए शुरू में दो पोस्ट शेयर कीं।'

गोविंद नामदेव का वर्कफ्रंट
गोविंद नामदेव के काम की बात करें तो वह आखिरी बार 'रेड 2' में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन, वानी कपूर और रितेश देशमुख अहम किरदार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed