फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Godzilla X Kong The New Empire: Know About Rebecca Hall Brian Tyree Henry Kaylee Hottle movie

Godzilla X Kong: दर्शकों के बीच क्यों है 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' का क्रेज? देखने से पहले जानें यह खूबियां

Sat, 30 Mar 2024 12:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Mar 2024 12:11 AM IST
सार

साइंटिफिक फिक्शन फिल्मों के शौकीनों को यह फिल्म पसंद आएगी। रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी, डेन स्टीवंस और कायली हॉटल अभिनीत इस फिल्म को 2डी के अलावा 3डी और 4डी में भी रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Godzilla X Kong The New Empire: Know About Rebecca Hall Brian Tyree Henry Kaylee Hottle movie
गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एडम विंगार्ड के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों के बीच भी काफी क्रेज देखा जा रहा है। आलम यह है कि शुक्रवार को ही रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'क्रू' के मुकाबले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती दिखी है। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' वर्ष 2021 में आई फिल्म 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' की सीक्वल है। वहीं मॉन्स्टरवर्स फ्रेंचाइजी की यह पांचवी फिल्म है।

विज्ञापन


ये सितारे आए हैं नजर
रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी, डेन स्टीवंस और कायली हॉटल अभिनीत इस फिल्म को 2डी के अलावा 3डी और 4डी में भी रिलीज हुई है। भारत में फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। मॉन्स्टरवर्स फ्रेंचाइजी की पांचवी कड़ी 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में गॉडजिला और कॉन्ग दुनिया को बचाने के लिए साथ आए हैं। और क्या है इस फिल्म की खूबी जानते हैं।
विज्ञापन

Bollywood: रणदीप से पहले इन सितारों ने जगाई देश भक्ति की भावना, स्वतंत्रता सेनानी के रोल में बटोरी सुर्खियां
विज्ञापन
विज्ञापन


'हॉलो अर्थ' का कॉन्सेप्ट
साइंटिफिक फिक्शन फिल्मों के शौकीनों को यह फिल्म पसंद आएगी। इस फिल्म न सिर्फ न सिर्फ मॉन्स्टर के किंग और दुनिया के आठवें अजूबे को साथ लेकर आई है, बल्कि इसमें और भी दिलचस्प खूबियां हैं। यह फिल्म देखने से पहले इन्हें जान लेना आपके लिए जरूरी है। इस फिल्म में हॉलो अर्थ का कॉन्सेप्ट है। सबसे पहले हॉलो अर्थ के बारे में 'गॉडजिला: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स' (2019) में देखने को मिला था।
Mahadev Ka Gorakhpur Review: चुनाव से ठीक पहले रवि किशन का हर हर महादेव, जानिए कहां चूक गया गोरखपुर कनेक्शन

स्कल द्वीप का डूबना
इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों में कई अजीबो-गरीब चीजें हैं। 'गॉडज़िला: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स' के दौरान देखा गया कि राजा द्वारा नियंत्रित तूफान ने पूर स्कल द्वीप को समुद्र तल में डुबो दिया। इसने कॉन्ग को बेघर कर दिया, जो नई फ्रेंचाइजी में उसके अकेलेपन को दिखाती है। वह अपनी तरह का अकेला है। स्कल द्वीप के डूबने का अर्थ कॉन्ग के साथ रहने वाले सभी लोगों की मृत्यु है, जो उसे भगवान के रूप में पूजते थे।
Godzilla X Kong Day 1: टिकट खिड़की पर गॉडजिला व किंग कॉन्ग का एक्शन धमाका, ‘क्रू’ की शानदार ओपनिंग से डबल कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed