‘बिग बॉस को इज्जत के साथ खेला और जीता जा सकता है’, गौरव खन्ना ने विनर बनने के बाद शेयर की अपनी जर्नी
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Post: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बन चुके हैं। सोमवार को एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इस रियलिटी शो में अपनी जर्नी को याद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने जब टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लिया था, तो कुछ ही हफ्तों बाद में खुद को शो का विनर बता दिया था। यही बात सच भी साबित हुई, विनर की ट्रॉफी लेकर गौरव खन्ना की घर गए। रियलिटी शो बिग बॉस 19 की अपनी जर्नी को गौरव खन्ना ने याद किया है, एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें वह अपने मन की बातें बयां कर रहे हैं।
गौरव ने लिखा- बिना लड़े-झगड़े भी शो जीता जा सकता है
गौरव खन्ना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सब एक वादे से शुरू हुआ। एक वादा कि मैं बिग बॉस के घर में चिल्लाने, लड़ने नहीं बल्कि अपनी सच्चाई पर अडिग रहने के लिए आया हूं। 106 दिन बाद वह वादा एक विरासत बन गई है। लोगों ने पूछा, ‘गौरव क्या करेगा?’ और आज जवाब सोने की तरह चमक रहा है, गौरव ट्रॉफी घर ले आया। कोई गंदी लड़ाई नहीं, कोई गाली-गलौज नहीं, बस समझदारी, वफादारी, कड़ी मेहनत और एनर्जी के साथ मैंने साबित कर दिया कि बिग बॉस को इज्जत के साथ खेला और जीता जा सकता है।’
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: 'शो में अकेली रही और रोई, सबसे अच्छी दोस्त मुझ पर चिल्लाई'; 'बिग बॉस 19' में ऐसा रहा तान्या मित्तल का सफर
सलमान खान को कहा शुक्रिया
गौरव खन्ना अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘हर कदम पर गाइड करने और मोटिवेट करने के लिए सलमान खान सर का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह सफर इमोशनल, जबरदस्त और कभी न भूलने वाला है। ट्रॉफी घर आ गई है। कहानी पूरी हो गई है।
फिनाले में पहुंचे थे ये प्रतियोगी
कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विनर तो गौरव खन्ना बने। वहीं फरहाना भट्ट रनर-अप बनीं, प्रणित मोरे तीसरे और तान्या मित्तल चौथे स्थान पर रहीं। इस सीजन को भी सलमान खान ने होस्ट किया।