फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Finally Amitabh Bachchan Reaction On Pahalgam Attack And Operation Sindoor He Mention His Father Poem On Post

Amitabh Bachchan: पहलगाम हमले के 20 दिन बाद बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, यूजर्स बोले- दबाव में दी प्रतिक्रिया

Sun, 11 May 2025 07:30 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 11 May 2025 07:30 AM IST
सार

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब आखिरकार अमिताभ बच्चन का रिएक्शन सामने आ गया है। जानिए अपनी पोस्ट में बिग बी ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Finally Amitabh Bachchan Reaction On Pahalgam Attack And Operation Sindoor He Mention His Father Poem On Post
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। युद्ध विराम के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने कल रात को सीजफायर उल्लंघन किया। ऐसे में हर कोई देश की सेना के शौर्य को सलाम कर रहा और उसका उत्साहवर्धन कर रहा है। बॉलीवुड के भी तमाम सितारे सेना के समर्थन में लगातार आवाज उठा रहे हैं। लेकिन इस बीच सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक किसी भी विषय पर कोई पोस्ट नहीं किया। जिस पर हर कोई सवाल उठा रहा था। अब अंतत: इस मामले पर पहली बार अमिताभ बच्चन ने कुछ बोला है। बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट किया है।

विज्ञापन

आखिरकार बिग बी की टूटी चुप्पी
पहलगाम हमले के लगभग 20 दिन बाद और ऑपरेशन सिंदूर के लगभग पांच दिन बाद अमिताभ बच्चन ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बिग बी ने इस मामले में पहली बार सेना को सलाम करते हुए और आतंकवादियों पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। बिग बी ने इस पोस्ट में अपने बाबू जी यानी कि हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियों का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee: 'ट्रंप जी आपके भिखमंगे बेटे ने आपके मुंह...', PAK ने तोड़ा सीजफायर तो बोलीं देवोलीना

 

बिग बी ने पहलगाम घटना और ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
बिग ने पोस्ट में पहलगाम हमले में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर गोली मारने की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, “छुट्टियां मनाते हुए, उस राक्षस ने निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर पति को नग्न कर उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद उसे जब गोली मारने लगा। तो पत्नी के घुटने पे गिर कर रो-रो कर अनुरोध करने के बाद भी उसके पति को न मारो। उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से गोली मार कर पत्नी को विधवा बना दिया। जब पत्नी ने कहा, मुझे भी मार दो। तो राक्षस ने कहा, नहीं, तू जाके ‘….’ को बता। बेटी की, मनःस्थिति पर पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी।
मानो वो बेटी  ‘….’ के पास गई और कहा है ‘चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया’.. (बाबूजी की पंक्ति) इसके बाद “ …. “ ने दे दिया सिंदूर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जय हिन्द जय हिन्द की सेना
तू ना थमें गा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी 
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ
अग्निपथ! अग्निपथ ! अग्निपथ।

यह खबर भी पढ़ें: Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्ष विराम, परिणीति चोपड़ा से फलक नाज तक सितारों का फूटा गुस्सा

यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- बहुत देर कर दी
इस पूरे मामले पर इतने दिनों बाद चुप्पी तोड़ने पर बिग बी यूजर्स के निशाने पर भी आ गए। लोग उन्हें ट्रोल करते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ यूजर्स ने उनकी इस प्रतिक्रिया को लोगों के दबाव में दी गई प्रतिक्रिया बताया। तो वहीं कई यूजर्स ने कहा कि ‘बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते।’




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed