फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Abhinav Singh Made Serious Allegations Against Homebound Cinematographer Pratik Shah

Pratik Shah: विवादों में करण जौहर की फिल्म ‘हाेमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर, फिल्ममेकर ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 30 May 2025 08:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 30 May 2025 08:05 PM IST
सार

फिल्म ‘होमबाउंड’ को कान फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया, इसके सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह हैं। हाल ही प्रतीक पर एक फिल्ममेकर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद से ही प्रतीक शाह का इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट नजर आ रहा है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला। 

विज्ञापन
Filmmaker Abhinav Singh Made Serious Allegations Against Homebound Cinematographer Pratik Shah
प्रतीक शाह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

प्रतीक शाह ‘जुबली’, ‘कंट्रोल’, ‘होमबाउंड’ जैसी चर्चित फिल्मों से बतौर सिनेमेटोग्राफर जुड़े रहे हैं। हाल ही में वह करण जौहर प्रोड्यूस फिल्म ‘होमबाउंड’ की टीम के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में भी नजर आए। इसी चर्चा के बीच एक फिल्ममेकर ने प्रतीक पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। इस आरोपों के बाद प्रतीक शाह ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। 

विज्ञापन


महिलाओं को प्रतीक ने किया परेशान
फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें प्रतीक शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वह लिखते हैं, ‘प्रतीक इमोशनली लोगों को एब्यूज करता है, साथ ही बातों को गलत तरीके से पेश भी करता है।’ इसके अलावा अभिनव बताते हैं कि जब उन्होंने प्रतीक के व्यवहार के बारे में सोशल मीडिया पर बात की तो लगभग 20 महिलाओं ने कॉन्टैक्ट किया है, जो प्रतीक शाह से परेशान हैं। अभिनव इस बात से भी निराश है कि इंडस्ट्री के लोग इस बात को जानते हैं लेकिन सपोर्ट नहीं दिखा रहे हैं। वह प्रतीक को एक प्रीडेटर कहते हैं। प्रीडेटर वह व्यक्ति होता है, जो लड़कियों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता रहता है। 
विज्ञापन


प्रतीक ने डिलीट कर दिया इंस्टाग्राम अकाउंट
अभिनव सिंह के आरोपों के बाद प्रतीक शाह ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस समय उनका अकाउंट खोलने पर लिखा नजर आता है, ‘यूजर नॉट फाउंड'। इस बात से पता चलता है कि प्रतीक का इंस्टाग्राम अकाउंट अब इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर के पुराने रिएक्शन आए सामने 
प्रतीक शाह पर लगे आरोपों के बीच एक अन्य फिल्म प्रोड्यूस सृष्टि रिया जैन ने बड़ा खुलासा किया है। वह भी सोशल मीडिया पर लिखती हैं, ‘प्रतीक यह सबकुछ पिछले चार साल से कर रहा है।’ सृष्टि रिया जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेडिट के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें प्रतीक शाह के व्यवहार के बारे में कुछ लड़कियां बात करती दिखीं।  

एक स्क्रीनशॉट में लिखा था, ‘प्रतीक शाह एक बहुत ही घटिया इंसान है। हर लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट के मैसेज सेक्शन में आ जाता है और बकवास करता है।’ ऐसी ही कई बातें रेडिट पर कई महिलाओं ने प्रतीक शाह के बारे में कही हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed