फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   film OG shooting will resume soon makers will give big update on Pawan Kalyan birthday 2 September 2024

OG: जल्द शुरू होगी 'ओजी' की बची हुई शूटिंग, पवन कल्याण के जन्मदिन पर आएगा फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

Wed, 21 Aug 2024 04:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 21 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

पवन कल्याण के प्रशंसक बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियों के कारण उनकी आगामी फिल्मों में देरी हो रही है। अब उनकी फिल्म 'ओजी' पर बड़ा अपडेट दिया गया है।

विज्ञापन
film OG shooting will resume soon makers will give big update on Pawan Kalyan birthday 2 September 2024
फिल्म 'ओजी' - फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies

विस्तार

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओजी' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, अब सिनेमा में उनकी वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सुजीत द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म 'ओजी' दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर रही है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी नई जानकरी सामने आई है।
विज्ञापन




 

ओजी पर क्या बोले डीवीवी दानय्या
पवन कल्याण और दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म गैंगस्टर पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। आज सारिपोधा सानिवारम के लिए आयोजित प्रेस मीट में अभिनेता नानी ने निर्माता डीवीवी दानय्या से 'ओजी' के बारे में अपडेट पूछा। दानय्या ने खुलासा किया कि फिल्म की रिलीज बस आने ही वाली है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की बाकी बची हुई शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू होने वाली है।
Tanushree Dutta: हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर बिफरी तनुश्री, आलोचना करते हुए नाना पाटेकर-दिलीप को बताया 'साइकोपैथ'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन पर आएगा अपडेट
उन्होंने उत्साह के साथ एक विशेष अपडेट की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ओजी से संबंधित एक तोहफे का अनावरण पवन कल्याण के जन्मदिन पर यानी 2 सितंबर, 2024 को अनावरण किया जाएगा। इस खबर ने प्रशंसकों के बीच जबरदस्त चर्चा और उत्साह पैदा किया है। अब फिर से पवन कल्याण जल्द ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।
Nani: प्रभास को लेकर की गई अरशद वारसी की टिप्पणी पर, नहीं थम रहा बवाल, अभिनेता नानी ने भी दी ये प्रतिक्रिया
 

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार और कहानी
ओजी में प्रियंका अरुल मोहन, इमरान हाशमी, प्रकाश राज, श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास, शाम और हरीश उथमन जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के द्वारा निर्मित यह पीरियड गैंगस्टर फिल्म एक रोमांचक अनुभव का एहसास कराएगी। फिल्म का संगीत थमन द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी जल्द साझा की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed