फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farida Jalal makes rare appearance at Sanjay Leela Bhasali Heeramandi Premiere fans calls her timeless beauty

Farida Jalal: हीरामंडी के प्रीमियर में पहुंचीं फरीदा जलाल, फैंस को पसंद आया अंदाज, बोले- टाइमलेस ब्यूटी

Thu, 25 Apr 2024 02:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 25 Apr 2024 02:10 PM IST
सार

निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरामंडी के प्रीमियर में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस दौरान अभिनेत्री फरीदा जलाल ने भी शिरकत की। प्रीमियर पर फरीदा की सादगी पर फिदा हुए फैंस।

विज्ञापन
Farida Jalal makes rare appearance at Sanjay Leela Bhasali Heeramandi  Premiere fans calls her timeless beauty
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेब सीरीज 'हीरामंडी' की रिलीज से पहले इसका प्रीमियर मुंबई में रखा गया। 'हीरामंडी' के प्रीमियर में तमाम हस्तियों ने शिरकत की। फिल्म 'डीडीएलजे' की दाईजान यानी की फरीदा जलाल भी इस प्रीमियर में पहुंचीं। 
विज्ञापन


हीरामंडी का प्रीमियर
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री फरीदा जलाव भी प्रीमियर का हिस्सा रहीं। जैसे ही फरीदा जलाल प्रीमियर पर पहुंचीं सभी की निगाहें एक टक उन्हें देखती रहीं। रेड कार्पेट पर उनके लुक्स और फोटोज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके इस लाजवाब लुक पर जमकर प्यार बसरा रहे हैं।
विज्ञापन


फरीदा जलाल का लुक
24 अप्रैल को मुंबई में हुए 'हीरामंडी' के प्रीमियर में फरीदा जलाल हल्के सफेद-क्रीम रंग के एथनिक सूट के साथ पीले रंग का दुपट्टा डाले काफी खूबसूरत दिखीं। ऊपर से उनकी स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया। 'कभी खुशी कभी गम', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं फरीदा जलाल के चेहरे का ग्लो आज भी बरकरार है। इस दौरान फरीदा जलाल ने खुशी से फोटोज क्लिक करवाए और पैपराजी को जमकर पोज भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदा को देखकर फैंस हुए उत्साहित
फरीदा जलाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरी फेवरेट.. इनकी एक्टिंग तो कमाल की होती है।' दूसरे यूजर ने लिखा,  'तभी तो कहते हैं ओल्ड इज गोल्ड।' एक और यूजर ने लिखा, 'कितनी खूबसूरत लग रही हैं आज भी।' एक और यूजर ने लिखा, ''टाइमलेस ब्यूटी''।

View this post on Instagram

A post shared by 💎𝕳𝖊𝖊𝖗𝖆𝖒𝖆𝖓𝖉𝖎 : 𝖙𝖍𝖊 𝖉𝖎𝖆𝖒𝖔𝖓𝖉 𝖇𝖆𝖟𝖆𝖆𝖗 ✨ (@heeramandi.diamonds)



फिल्म में है खास रोल
75 साल की फरीदा जलाल निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अहम किरदार में नजर आएंगी। हालांकि उनका रोल क्या होगा इसपर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। इसके अलावा फरीदा अभिनेता अक्षय कुमार की 'वेलकम टू जंगल' में भी नजर आएंगी। इससे पहले फरीदा जलाल को शाहिद कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' में देखा गया था।
Rashmika Mandanna: श्रीवल्ली की सादगी के दीवाने हुए फैंस, हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर लूटी लाइमलाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed