फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Fardeen Khan read the story of Anees Bazmee film No Entry 2 talks about new cast diljit arjun and varun dhawan

No Entry 2: फिल्म में नहीं हैं, लेकिन फरदीन खान ने पढ़ ली 'नो एंट्री 2' की कहानी, बोले- इसे खराब मत कर देना

Fri, 14 Jun 2024 08:23 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 08:23 AM IST
सार

फरदीन खान 'नो एंट्री 2' की कहानी पढ़ चुके हैं। उनकी इस फिल्म में एंट्री नहीं पाई, लेकिन नए कलाकारों को उन्होंने अपनी ओर से एक सलाह जरूर दी है।

विज्ञापन
Fardeen Khan read the story of Anees Bazmee film No Entry 2 talks about new cast diljit arjun and varun dhawan
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan

विस्तार

अनीस बज्मी की हिट फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल जल्द ही आने वाला है। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, बिपाशा बसु और बोमन ईरानी समेत कई कलाकारों ने काम किया था। जबकि 'नो एंट्री 2' में दर्शकों को नए कलाकार देखने को मिलेंगे। इनमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर शामिल हैं। अब इस मामले को लेकर फरदीन खान ने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन


Kill Movie: 'किल' के ट्रेलर लॉन्च पर लगा सितारों का मेला, लक्ष्य लालवानी बोले- सपना पूरा होने में लग गए नौ साल
विज्ञापन


2014-15 से चल रही है 'नो एंट्री 2' की चर्चा
फरदीन खान ने हाल ही में, लंबे समय के बाद संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी की है। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि 'नो एंट्री 2' की चर्चा 2014-15 के वक्त से चल रही है। वो खुद भी इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान खान और बोनी कपूर के संपर्क में थे। सभी लोग फिल्म के दूसरे भाग को बनाने के लिए उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 34 की उम्र में सुशांत ने किया था सुसाइड, टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत

फरदीन को मजेदार लगी कहानी
फरदीन खान अब सीक्वल का हिस्सा तो नहीं है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म की कहानी जरूर पढ़ी है। उन्होंने बताया कि उन्हें कहानी मजेदार लगी है, जिसे पढ़ते ही वो अपनी हंसी को रोक नहीं पाए थे। फरदीन ने अनीस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक कमाल की कहानी लिखी है।

Jubin Nautiyal: टूटे हुए दिलों के लिए मरहम है जुबिन की आवाज, अपने सुरों के जादू से सजाए हैं कई रोमांटिक गाने

फरदीन ने दी यह चेतावनी
फरदीन खान ने कहा कि उन्हें 'नो एंट्री 2' के नए कलाकारों से प्यार है। फरदीन ने उन्हें शुभकामना देने के साथ-साथ एक सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि 'नो एंट्री' एक अच्छी फ्रेंचाइजी है, बस इसे खराब मत करना। ऐसा हुआ तो वो परेशान हो जाएंगे। आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नो एंट्री 2' की शूटिंग दिसंबर 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है, जो अगले साल जून तक पूरी हो सकती है। 

Kirron Kher Birthday: संघर्षों ने आज तक नहीं छोड़ा दामन, मुस्कान के पीछे छिपा है दर्द, जानें किरण खेर का सफर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed