फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sushant Singh Rajput Death Anniversary 14 june knows about his life career suicide more

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 34 की उम्र में सुशांत ने किया था सुसाइड, टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत

Fri, 14 Jun 2024 07:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 14 Jun 2024 07:24 AM IST
सार

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की इस साल चौथी डेथ एनिवर्सरी है। सुशांत के जाने का गम उनके करीबी हर किसी एक को है। सुशांत बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे इंसान भी थे। सुशांत के निधन से हर किसी को दुख हुआ, लेकिन उस दुख में आज भी उनकी बहन न्याय की मांग करती रहती हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Anniversary 14 june knows about his life career suicide more
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का वह चेहरा हैं, जिसे कोई भुला नहीं सकता। सुशांत के जाने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदार और यहां तक की उनके प्रशंसक भी उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं। सुशांत ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल इस कदर जीता, कि जब वह इस दुनिया से गए तो हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। सुशांत की मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है। 14 जून 2020 की वो दोपहर जब सुशांत सिंह के निधन की खबर आई और पूरे देश में खलबली मच गई थी। आज सुशांत की पुण्यतिथि पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें।
विज्ञापन


सुशांत का जन्म
सुशांत सिंह के चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कुराहट रहती थी। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुशांत का उपनाम 'गुलशन' था। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 पटना में हुआ था। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे सुशांत। सुशांत की मां की मृत्यु के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था। सुशांत ने 14 जून 2020 को अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन



टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत और फिल्मी करियर
सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा 'किस देश में है मेरा दिल' 2008 में आया था, उसके बाद जी टीवी के लोकप्रिय शो 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें काफी प्रसिद्धी मिली थी। फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म 'काय पो छे' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' में काम किया। 2016 की फिल्म 'एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसे सभी से पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 वर्ष की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हो गया था। सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा में स्थित फ्टैल में मिला था। मुंबई पुलिस ने सुशांत के निधन का कारण सुसाइड बताया था लेकिन सुशांत की फैमिली ने कहा कि उनका मर्डर हुआ है या फिर सुशांत को ऐसा करने पर मजबूर किया गया। जब फैंस और फैमिली की भारी डिमांड सरकार से हुई तो सरकार ने ये केस सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई अभी इसकी जांच कर ही रही थी तो ये केस एनसीबी की तरफ मुड़ गया। इसके बाद सबूत के आधार पर एनसीबी ने कई सेलिब्रिटीज से पूछताछ की। सुशांत के केस में फाइनली क्या हुआ अभी तक यह एक रहस्य बना हुआ है। सुशांत की फैमिली और फैंस आज भी न्याय की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed