Chhaava: छावा पर फिदा हुए फैंस; विक्की कौशल और मेकर्स से कर दी बड़ी डिमांड
Chhaava: छावा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ऐसे में तेलुगू दर्शकों ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता से नई डिमांड की है। आइए इसके बारे में पढ़ते हैं।
विस्तार
विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की अदाकारी वाली फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की और अभिनेताओं की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फैंस ने विक्की कौशल और फिल्म के निर्माताओं से बड़ी मांग की है।
यूजर्स ने फिल्म निर्माताओं से की मांग
'छावा' की कामयाबी के बीच फैंस ने विक्की कौशल और फिल्म निर्माताओं से गुजारिश की है कि वह इस फिल्म का तेलुगू वाला वर्जन भी रिलीज करें। दर्शकों का कहना है कि इससे वह इस फिल्म को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और ये ज्यादा लोगों तक पहुंच जाएगी।
Namaste @Laxman10072 / @MaddockFilms , Telugu fans are eagerly waiting for #Chhaava
— 𝐑𝐀𝐊𝐄𝐒𝐇 (@MSRtweetzz) February 17, 2025
Please release the Telugu dubbed version soon. We can't wait to experience this masterpiece in our language! 🙏
Jai Bhavani Jai Jai Maa Jagdamba 🔱🙏
Jai Shivaji Maharaj 🙏🚩
Jai Sambhaji… pic.twitter.com/jlRaJpy6k9
यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: शिवाजी की 395वीं जयंती पर पहली बार रायगढ़ किले पहुंचे विक्की, बोले- ‘इससे अच्छा मौका नहीं..’
यूजर्स बोले सभी तक पहुंचनी चाहिए 'छावा'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने विक्की कौशल, लक्षण उतेकर और रश्मिका मंदाना को टैग करते हुए लिखा है कि छत्रपति शिवाजी की जयंती पर हम आपसे आग्रह करते हैं कि छावा फिल्म का तेलुगू डब वर्जन रिलीज करें। हम अपने इतिहास को सभी को दिखाना चाहते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि तेलुगू दर्शक छावा के तेलुगू वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छावा सभी तक पहुंचनी चाहिए। हमारे आग्रह पर ध्यान दीजिएगा।
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: घर जाने पर शरीर पर मिलते थे कट के निशान, जानें 100 किलो के विक्की कौशल कैसे बने ‘छावा’
'छावा' ने पहले दिन यानी 14 फरवरी को 31 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दीन 48.5 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवे दिन 24 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने कुल 165 करोड़ रुपये की कमाई की है।
आपको बता दें कि 'छावा' फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपित शंभाजी महाराज का किरदार अदा किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार अदा किया है। फिल्म में इतिहास की कहानी दिखाई गई है जो इस बात पर आधारित है कि कैसे मुगल शासक ने औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज का कैद में कत्ल कर दिया था।