Pandit Prabhakar Karekar Death: लोकप्रिय गायक प्रभाकर कारेकर का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Pandit Prabhakar Karekar Death: हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का निधन हो गया है। वे 80 वर्ष के थे।
विस्तार
प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का मुंबई में निधन हो गया है। संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने 80 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। गोवा में जन्मे प्रभाकर कारेकर के परिवार ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
दिग्गजों से प्राप्त किया था प्रशिक्षण
कारेकर को "बोलवा विट्ठल पाहावा विट्ठल" और "वक्रतुंड महाकाय" जैसे उनके गायन के लिए जाना जाता था। उत्कृष्ट गायक और शिक्षक के रूप सम्मानित कारेकर ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन पर ग्रेडेड कलाकार के रूप में परफॉर्म करते थे। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दांकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास सरीखे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
गोवा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने गोवा के अंत्रुज महल में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा'।
Saddened to learn about the demise of Hindustani Classical & Semi Classical vocalist Pandit Prabhakar Karekar.
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) February 13, 2025
Born in Antruz Mahal Goa, learnt the Hindustani Classical Music under the tutelage of Pandit Jitendra Abhisheki. Performed at various platforms all over the globe. He… pic.twitter.com/28olOtmuCx
बोले- विरासत जारी रहेगी
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है, 'दुनियाभर में विभिन्न मंचों पर उन्होंने प्रस्तुति दी। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया। उनकी संगीत विरासत उनके शिष्यों और प्रशंसकों के साथ जारी रहेगी। परिवार, प्रशंसकों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति'।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahrukh Khan: शाहरुख-सलमान के साथ काम नहीं करना चाहते निखिल आडवाणी, बोले- 'बड़े बजट की फिल्म बनाना नहीं आता'