फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Famous Comedian Zakir Khan is coming with his new show Aapka Apna Zakir on Sony Entertainment Television soon

Aapka Apna Zakir: दर्शकों को गुदगुदाने वापस आ रहे हैं जाकिर खान, अब इस कॉमेडी शो में सुनाएंगे दिलचस्प किस्से

Sat, 29 Jun 2024 01:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:07 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार जाकिर खान एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बहुत जल्द सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर उनका नया शो प्रसारित होने वाला है। 

विज्ञापन
Famous Comedian Zakir Khan is coming with his new show Aapka Apna Zakir on Sony Entertainment Television soon
जाकिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कॉमेडियन जाकिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से काफी लोकप्रियता हासिल करने के साथ-साथ अपने फैंस के दिल में स्थायी तौर पर जगह बना ली है। वह एक लोकप्रिय भारतीय कॉमेडियन, लेखक, कवि के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता भी हैं। वह साल 2012 में कॉमेडी सेंट्रल की एक कॉमेडी प्रतियोगिता जीत कर चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब एक बार फिर वह अपने नए शो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोनी पर आएगा 'आपका अपना जाकिर'
जाकिर खान एक बार फिर से दर्शकों के दिल पर राज करने आ रहे हैं। वह जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले अपने नए शो के साथ छा जाने को तैयार हैं। उनके इस शो का नाम 'आपका अपना जाकिर' है। इस शो में जाकिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। शो में दर्शकों को उनकी हंसी, शायरी और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प वाकये और नुस्खे देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर ये शो दर्शकों के भरपूर मनोरंजन का एक पूरा पैकेज होने वाला है। 
विज्ञापन

Jasmin Bhasin: अभी शादी नहीं करेंगे जैस्मिन और अली! अभिनेत्री ने बताई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

हर उम्र के दर्शकों का होगा मनोरंजन
जाकिर के फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो में उनकी कॉमेडी और आम लोगों के जीवन से जुड़े उनके अनुभव और किस्से लोगों को सुनने को मिलेंगे। इस शो के प्रारूप के साथ जाकिर की जुगलबंदी लोगों को काफी गुदगुदाने वाली है। यह एक ऐसा शो होगा, जो सभी उम्र के लोगों का मनोरंजन करेगा। शो में हंसी-मजाक के अलावा जाकिर के कई अनजाने पहलु भी जानने को मिलेंगे, जिससे दर्शकों को पता लगेगा कि सही मायने में इस शो का नाम आपका जाकिर क्यों है। 
Hina Khan: हिना के ब्रेस्ट कैंसर पर महिमा चौधरी की प्रतिक्रिया, प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कही दिल छू लेने वाली बात
कई वेब सीरीज में आ चुके हैं नजर
बताते चलें कि जाकिर इससे पहले भी कई शोज में नजर आ चुके हैं। वह 'चाचा विधायक हैं हमारे', 'कॉमिक्स्तान', 'वन माइक स्टैंड', 'फर्जी मुशायरा' जैसे वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लंबे स्टैंडअप स्पेशल भी किए हैं। साल 2017 में 'हक से सिंगल', साल 2018 में 'कक्षा ग्यारवीं', 2022 में 'तथास्तु' और 2023 में 'मनपसंद', जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। 
Varalaxmi-PM Modi: अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed