फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi reveal He is A Good Kisser in show time trailer launch event with karan johar and mouni roy

Showtime: ट्रेलर इवेंट में करण ने इमरान से पूछे दिलचस्प सवाल, अभिनेता ने झूठी अफवाहों के बारे में किया खुलासा

Tue, 13 Feb 2024 09:43 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 13 Feb 2024 09:43 PM IST
सार

आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्माता करण जौहर और सीरीज के सभी कलाकार शामिल हुए। इवेंट में करण ने इमरान हाश्मी से कई दिलचस्प सवाल पूछे।

विज्ञापन
Emraan Hashmi reveal He is A Good Kisser in show time trailer launch event with karan johar and mouni roy
इमरान हाशमी, करण जौहर - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी परियोजनाओं को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता जल्द ही वेब सीरीज 'शो टाइम'  में नजर आएंगे। निर्माताओं ने हाल ही इस सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसके पोस्टर और ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्माता करण जौहर और सीरीज के सभी कलाकार शामिल हुए। इवेंट में करण ने इमरान हाश्मी से कई दिलचस्प सवाल पूछे।
विज्ञापन


खुद को बताया सर्वश्रेष्ठ किस करने वाला अभिनेता 
करण जौहर ने इमरान से पूछा कि वे कौन सी अफवाह है, जिसे वे अपने बारे में रोकना चाहेंगे। इस पर इमरान ने जवाब दिया, 'मैं एक अच्छा किस करने वाला अभिनेता हूं। हालांकि, मेरा मानना है कि मैं एक अच्छा नहीं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ किसर हूं।' इमरान का जवाब सुनकर करण हैरान रह जाते हैं। वहीं,  मंच पर उनके साथ मौनी रॉय और श्रिया सरन भी इमरान के इस सवाल से हसने लगती हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kajol: हॉरर फिल्म में काम करने ही योजना बना रही हैं काजोल, 'आस्क मी' सेशन में अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म निर्माता की भूमिका में दिखे इमरान 
वेब सीरीज शोटाइम में इमरान हाशमी को दूसरी पीढ़ी के फिल्म निर्माता के रूप में दिखाया गया है, जिनका महिमा मकवाना के किरदार के साथ मतभेद में है। महिमा एक नई कलाकार हैं, जो इंडस्ट्री में कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन शोबिज के खिलाड़ी इमरान हाशमी के साथ उनका मुकाबला है। इमरान एक प्रभावशाली फिल्म निर्माता की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने शीर्ष पर अपनी पहुंच बनाए रखने के लिए बेहतरीन कंटेंट तैयार करने का फैसला किया। ट्रेलर में वे भाई-भतीजावाद पर भी कटाक्ष करते हैं और कहते हैं कि हर बाहरी व्यक्ति एक बॉलीवुड में इंडस्ट्री के अंदर का व्यक्ति बनना चाहता है। इस शो का निर्माण करण जौहर ने किया है। वहीं, यह सीरीज मिहिर देसाई और अर्चित कुमार के निर्देशन में बनी है। इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज की मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट 
इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करें, तो अभिनेता जल्द ही पवन कल्याण स्टारर 'ओजी' में नजर आएंगे। इस फिल्म से इमरान हाशमी तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसका निर्देशन साहू द्वारा किया जाएगा। फिल्म में इमरान हाशमी निगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान हाशमी निर्माता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: अफवाह फैलाने वाले शख्स पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed