फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ek badnaam aashram season 3 part 2 trailer out aaditi pohankar will take revenge to bobby deol

Aashram 3 Part 2 Trailer: फिर आ रहे हैं निराला बाबा, क्या टूट जाएगा स्वर्ग लोक का सपना? जानें कब आ रही सीरीज

Wed, 19 Feb 2025 06:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 06:43 PM IST
सार

Aashram 3 Part 2 Trailer: अभिनेता बॉबी देओल अभिनीत वेब सीरीज 'आश्रम' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब इसके तीसरे सीजन का दूसरा भाग का ट्रेलर आ चुका है। इस भाग में खुलेंगे कई राज। जानिए आखिर क्या है ट्रेलर में…

विज्ञापन
Ek badnaam aashram season 3 part 2 trailer out aaditi pohankar will take revenge to bobby deol
एक बदनाम आश्रम 3 - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित वेब सीराज 'आश्रम' का एक बदनाम आश्रम सीजन 3 के दूसरे पार्ट का ट्रेलर आज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज कर दिया गया है। इसकी कहानी बॉबी देओल और अदिति पोहनकर, जो पम्मी के किरदार में हैं। इन्हीं के आस पास दिखाई जाती है।

विज्ञापन


क्या है ट्रेलर में खास?
एक बदनाम आश्रम का तीसरा सीजन 2022 में आया था। अब लंबे इतजार के बाद इसके तीसरे सीजन के दूसरे भाग का 2 मिनट 18 सेकेंड का ट्रेलर अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जारी कर दिया गया है। इसकी कहानी अपनी पुरानी कहानियों को आगे बढ़ाती नजर आएगी। इसके ट्रेलर में अदिति पोहनकर (पम्मी), बॉबी देओल (निराला बाबा) से बदला लेते हुए दिख रही हैं। साथ ही वह बाबा और उनके करीबी दोस्त चंदन रॉय सान्याल (भोपा स्वामी) के बीच में समस्याएं पैदा करती हुई दिख रही हैं। पहले सीजन से, जो भी दर्शक इसके साथ जुड़े हैं, उन्हें इसकी कहानी पसंद आएगी। इस वेब सीरीज को 27 फरवरी 2025 को एमएक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: छावा पर फिदा हुए फैंस; विक्की कौशल और मेकर्स से कर दी बड़ी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

फिर से दिखेगी निराला बाबा की दमदार एक्टिंग
ट्रेलर से पहले जारी हुए टीजर में देखने को मिला कि पम्मी एक बार फिर दमदार अंदाज में लौट आईं हैं। इसके साथ ही बाबा निराला की भी खोई हुई ताकत वापस आ गई हैं और वे पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं। साथ ही उनके अंधभक्त भी उनके एक इशारे पर कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। पुराने राज अब बाहर आने वाले हैं और पुराने गद्दार फिर से बाहर आने की तैयारी में हैं। इन सबको आशंकाओं को कुछ हद तक इसके ट्रेलर ने सुलझा दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Raj & DK: नेटफ्लिक्स ने माना ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ के निर्माण में फर्जीवाड़ा, अमेजन की एडल्ट सीरीज पर फिरा पानी


 

सीरीज में ये कलाकार आएंगे नजर
नेशनल अवॉर्ड विनर प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और निर्मित इस रोमांचक क्राइम ड्रामा में दमदार स्टार कास्ट देखने को मिलने वाल है। बॉबी देओल के अलावा शो में अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, राजीव सिद्धार्थ और ईशा गुप्ता अहम भूमिका में नजर आएंगे। एक बदनाम आश्रम सीजन 3- पार्ट 2, 27 फरवरी 2025 को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में स्ट्रीम होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed