Dupahiya Teaser: अपराध से कोसों दूर गांव में हुई बाइक चोरी…जानें किस दिन से लगेगा कॉमेडी का तड़का
Dupahiya Teaser: गांव की सीधी-साधी कहानियों को लेकर फिर एक वेब सीरीज आपके बीच आ रही है। इस सीरीज का नाम है 'दुपहिया', जिसकी ओटीटी पर रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आपको देखने को मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'पंचायत' वेब सीरीज ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इस वेब सीरीज ने सिंपल कहानी के जरिए लोगों को अपनापना का अनुभव कराया था। स्पर्श श्रीवास्तव और गजराज राव जैसे कलाकारों के साथ 'दुपहिया' वेब सीरीज के ओटीटी पर रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज में गांव की एक बाइक चोरी हो जाने का मामला बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस वेब सीरीज को कब और कहां आप देख सकते हैं।
कब और कहां देख सकते हैं आप?
सोनम नायर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'दुपहिया' 7 मार्च 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसकी घोषणा सोमवार को प्राइम वीडियो ने एक वीडियो जारी कर किया है। यह सिंपल कॉमेडी पर आधारित वेब सीरीज है। रिलीज हुए प्रोमो में क्राइम शो में अपने खास अंदाज में खबर बताने वाले यशपाल शर्मा भी नजर आए, जो पूरी कहानी को बयां कर रहे हैं। यशपाल शर्मा कहते हैं, ‘धूम धूम मचाते हो गया डूम, एक शादी में शायद नहीं आएगा ग्रूम। गांव में तहलका और एक रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान, कौन ले गया धड़कपुर का दुपहिया?’ यह वेब सीरीज ठहाकों का डोज देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन विज्ञापन
अपराधों से कोसों दूर…
आजकल गांव और छोटे शहरों पर आधारित वेब सीरीज लोगों को बहुत पसंद आ रही है। 'पंचायत' सीरीज अपनी साधारण कहानी की वजह से लोगों में बहुत चर्चित रही थी। 'दुपहिया' की कहानी धड़कपुर गांव पर आधारित है। यह एक ऐसा गांव है, जहां 25 साल से कोई अपराध नहीं हुआ है। लेकिन अचानक इस गांव में एक मोटरसाइकिल चोरी हो जाती है, जो गांव वालों के सम्मान में ठेस पहुंचाने वाला वाकया है। फिर इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ाई जाती है।
यह खबर भी पढ़ें: Nadaniya: रिलीज हुआ नादानियां का दूसरा गाना; खुशी के साथ इब्राहिम की केमेस्ट्री देखकर फैंस बोले- असली हीरो
वेब सीरीज के कास्टिंग के बारे में..
दुपहिया वेब सीरीज का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। इसकी कहानी को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा। इस सीरीज में कुल नौ एपिसोड हैं, जो मनोरंजन से भरपूर होगी। कास्टिंग की बाते करें तो गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।