फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dr Shriram Nene Shares Love Note On wife Madhuri Dixit Birthday says We love you endlessly

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर डॉक्टर नेने ने लुटाया प्यार, बोले- आपने हमारा जीवन रोशन किया है

Wed, 15 May 2024 01:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 May 2024 01:30 PM IST
सार

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली और खूबसूरत कलाकार माधुरी दीक्षित की सालगिरह के अवसर पर उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उन्होंने दिल की बात लिखी है।

विज्ञापन
Dr Shriram Nene Shares Love Note On wife Madhuri Dixit Birthday says We love you endlessly
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : इंस्टाग्राम-@drneneofficial

विस्तार

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के खास दिन पर उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने ने पत्नी के लिए एक खूबसूरत पोस्ट साझा की है। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों को साझा करके एक वीडियो बनाया है। इसके साथ लिखा है जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि पत्नी की तारीफ के लिए उनके पास शब्द नहीं है।

विज्ञापन

Panchayat 3 Trailer X Review: दर्शकों को फिर भाया 'देख रहा है बिनोद', यूजर्स बोले-चुनावी माहौल में होगी पंचायत
विज्ञापन



लिखा खूबसूरत नोट
डॉक्टर नेने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर लिखा है, 'उस महिला को जन्मदिन मुबारक जो अपनी कातिल मुस्कान, आकर्षण और आभामंडल के साथ डांस करती है। आपने हमारे जीवन को रोशन कर दिया है, जिस तरह तुम हमारे जीवन को खूबसूरत बनाती हो उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। आपको बेहद प्यार'! 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dr. Shriram Nene (@drneneofficial) द्वारा साझा की गई पोस्ट



यूजर्स ने लुटाया प्यार
श्रीराम नेने के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार इंसान और जबर्दस्त कलाकार को जन्मदिन की शुभकामनाएं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उनकी तारीफ के लिए तो हमारे पास भी शब्द नहीं हैं'। एक यूजर ने लिखा 'क्वीन लेडी को जन्मदिन की शुभकामनाएं'। माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में बतौर जज नजर आ रही हैं।
Lahore 1947: इस राष्ट्रीय पर्व पर सनी देओल देंगे लाहौर में दस्तक, संतोषी की फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू

करियर के शीर्ष पर रचाई शादी
माधुरी दीक्षित के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'अबोध' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। न सिर्फ अभिनय, बल्कि खूबसूरती और स्टाइल से भी वे दर्शकों के दिलों में बस गईं। करियर के शीर्ष पर उन्होंने शादी का फैसला किया और डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी रचाकर विदेश चली गईं। माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने 1999 में विवाह बंधन में बंधे।
Rakhi Sawant: 'सबको हंसाने वाली आज बिस्तर पर है', राखी के भाई का छलका दर्द, फिर निशाने पर आए आदिल दुर्रानी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed