फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Do Patti actress Kriti Sanon said she not judge botox cosmetic surgeries talk about pressure of looking good

Kriti Sanon: बोटोक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कृति ने जाहिर की राय, हमेशा अच्छे दिखने के दबाव पर भी की बात

Fri, 25 Oct 2024 09:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 25 Oct 2024 09:24 PM IST
सार

Kriti Sanon on botox cosmetic surgeries: कृति सेनन ने कहा है कि वो बोटोक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वालों को लेकर कोई राय नहीं बनातीं। हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वो नहीं चाहती कि युवा लड़कियां हमेशा परफेक्ट दिखने का दबाव महसूस करें।

विज्ञापन
Do Patti actress Kriti Sanon said she not judge botox cosmetic surgeries talk about pressure of looking good
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

विस्तार

कृति सेनन की नवीनतम फिल्म 'दो पत्ती' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का अभिनेत्री बीते कुछ समय से जोर-शोर से प्रमोशन कर रही थीं। इस बीच अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बोटोक्स, कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में होने के कारण अच्छा दिखने के दबाव को लेकर भी बात की है। अभिनेत्री ने कहा कि वह कॉस्मेटिक बदलाव करवाने वाले लोगों को लेकर कोई राय नहीं बनातीं। हालांकि, वह नहीं चाहती हैं कि युवा लड़कियां हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव महसूस करें।

विज्ञापन


बोटोक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी पर बोली कृति, 'मैं कोई राय नहीं बनाती'
फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, कृति सेनन ने कहा, "मैं इसे लेकर बिल्कुल भी कोई राय नहीं बनाती। हर किसी का अपना-अपना तरीका होता है। अगर आप अपने किसी अंग को बदलकर ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करते हैं, तो यह आप पर निर्भर करता है। ये फिर पूरी तरह से आपका फैसला है। आपको उस फैसले के साथ, जो भी होता है उसका सामना करना होगा। यह आपकी ज़िंदगी है, आपका शरीर है, आपका चेहरा है।"  अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं इसके बारे में जजमेंट महसूस नहीं करती, लेकिन हां, मैं समझती हूं कि मैं नहीं चाहती कि युवा लड़कियां हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव महसूस करें।"
विज्ञापन

Virat-Anushka: विराट ने याद किया अनुष्का संग बिताया वो भावुक पल, जब लंबे इंतजार के बाद आया शतक
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्टर जोन से दूर रहना पसंद करती हैं कृति सेनन
'दो पत्ती' अभिनेत्री ने कहा कि वह खूबसूरती से उम्र बढ़ाना चाहती हैं और अपना ख्याल रखना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो फिल्टर जोन से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम मानसिक रूप से अपने साथ जो कुछ भी कर रहे हैं, उसका असर आपके चेहरे पर भी दिखता है। इसलिए, आपको अपने हर तरह से स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। मैं हमेशा ऐसी तस्वीरें नहीं डालना चाहती, जिनमें मैं बिल्कुल परफेक्ट दिखूं। मैं जानबूझकर फिल्टर जोन से दूर जाना चाहती हूं।"
Ami Je Tomar 3.0 Out: आंखों के लिए आश्चर्य बनी विद्या-माधुरी की जुगलबंदी, 'अमी जे तोमार 3.0' गाना रिलीज
'दो पत्ती' में दोहरी भूमिका में हैं कृति सेन
बात करें कृति की हालिया रिलीज फिल्म दो पत्ती की, तो इस फिल्म में काजोल, कृति सनोन और शहीर शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म कृति की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म  है। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति दोहरी भूमिका में हैं, जबकि काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो एक हत्या के प्रयास के मामले को सुलझाने के लिए निकलती है। इस फिल्म के साथ काजोल और कृति 9 साल बाद पर्दे पर दोबारा एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों साल 2015 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में एक साथ नजर आ चुके हैं। 
Virat-Anushka: विराट ने याद किया अनुष्का संग बिताया वो भावुक पल, जब लंबे इंतजार के बाद आया शतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed