फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divyanka Tripathi health update discharged from hospital after surgery and thanking fans

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने दी अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, दुआओं के लिए जताया आभार

Sun, 21 Apr 2024 02:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 21 Apr 2024 02:39 PM IST
सार

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सामने आई है। दिव्यांका के पति विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का एक वीडियो साझा कर यह जानकारी फैंस को दी है।

 

विज्ञापन
Divyanka Tripathi health update discharged from hospital after surgery and thanking fans
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया कुछ दिनों पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दिव्यांका के साथ हुए दुर्घटना की जानकारी उनके पति की पीआर टीम ने उनके प्रशंसकों को दी थी। हालांकि, उन्होंने बहुत कुछ इस बारे में नहीं बताया था। पीआर टीम ने बताया था कि वो चिकित्सकीय देखभाल में हैं। अब अभिनेत्री ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की है और साथ ही फैंस को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पति विवेक के अनुसार लिगामेंट सर्जरी के बाद, एक दुर्घटना के कारण उन्हें एक और सर्जरी करानी पड़ी हैं।

विज्ञापन
 

अस्पताल से मिली छुट्टी

अभिनेत्री के पति विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिव्यांका अपने फैंस का धन्यवाद करते और मुस्कुराती हुई दिख रही है। अभिनेत्री ने साझा किया कि उनकी सर्जरी आराम से हो गई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वीडियो में दिव्यांका कहती हैं, ‘हैलो मेरी सर्जरी हो गई है। मुझे अस्पताल से छुट्टी भी मिल रही है। हमारे विज्ञान ने कितनी प्रगति कर ली है। मेरे डॉक्टर मेरे स्वास्थ्य में जो सुधार हो रहा है उससे बहुत खुश हैं। ईमानदारी से कहूं तो, मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं’।

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान नहीं होंगे ओटीटी बिग बॉस 3 के होस्ट, इन तीनों में एक संभालेगा गद्दी, फैंस परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन


 

फैंस का किया शुक्रिया अदा

दिव्यांका आगे अपने प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इतना प्यार और चिंता जताने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे सबके संदेश मिले, बस मैं सबका जवाब नहीं दे पा रही। मुझे इसके लिए खेद है लेकिन मैं ज्यादातर व्यस्त हूं और दर्द में हूं। मैं सभी के प्यार की सराहना करती हूं। आभार, दिल से!


 

पीआर टीम ने दी थी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीआर टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पहले साझा किया था, ‘हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि विवेक का कल के लिए निर्धारित लाइव सत्र अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह चिकित्सकिय देख रेख में हैं। दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं’।
Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट के 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' का धमाल, एक दिन में इतनी बार सुना गया एल्बम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed