फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya Khossla Kumar injured during shoot of savi Was Howling and Crying when got injury on face

Savi: ‘सावी’ के शूट के दौरान दिव्या के चेहरे पर लगी थी गंभीर चोट, सूजे हुए गालों के साथ 10 दिन तक की शूटिंग

Wed, 22 May 2024 05:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 22 May 2024 05:25 PM IST
सार

दिव्या खोसला कुमार ने अपनी फिल्म ‘सावी’ के दौरान उनके चोटिल होने की घटना को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह उनका चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया था। चोटिल होने के बाद अभिनेत्री सूजे हुए चेहरे के साथ 10 दिनों तक शूटिंग करती रहीं। 
 

विज्ञापन
Divya Khossla Kumar injured during shoot of savi Was Howling and Crying when got injury on face
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla

विस्तार

अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपनी फिल्म ‘सावी’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हैं। इस फिल्म में वह एक उग्र पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान दिव्या ने बताया कि एक सीन को फिल्माते हुए वह बुरी तरह से घायल हो गई थीं। अभिनेत्री ने कहा, ‘फिल्म के एक्शन सीन में फाइटर मुझे कालर से पकड़कर दूर फेकने वाला था। उसने वैसा ही किया, लेकिन मैं लोहे की सलाखों पर गिर गई और मेरा चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया।’
विज्ञापन


चिल्लाने और रोने लगी थी अभिनेत्री
अभिनेत्री ने आगे बताया कि इस दुर्घटना के बाद वह जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं घायल होने के बाद रोने और चिल्लाने लगी। तभी अनिल कपूर सर अंदर आएं। मुझे लगा कि मेरे परिवार का कोई व्यक्ति सेट पर आया है, मैं उन्हें देखकर और जोर से रोने लगी। मैं परेशान थी कि अगर वो निशान मेरे चेहरे पर हमेशा के लिए रह गया तो मैं क्या करूंगी। रात के 2:30 बजे होंगे अनिल सर आए और बोले- ‘पिक्चर हिट है। मैं 67 साल का हूं और यह मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं। अगर कोई अभिनेता या अभिनेत्री शूटिंग के दौरान घायल होता है तो पिक्चर हिट होती है।’
विज्ञापन

Richa Chadha: 'हीरामंडी' में अपने किरदार को लेकर पहले चिंतित थीं ऋचा, बोलीं- लोगों को मेरा किरदार याद रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Divya khossla (@divyakhossla)


घायल चेहरे के साथ 10 दिनों तक किया शूट
अभिनेत्री आगे कहती हैं कि वह अपने घायल चेहरे के साथ 10 दिनों तक शूट करती रही। उन्होंने कहा कि अगर आप ध्यान देंगे तो मेरा एक तरफ का गाल दूसरे की अपेक्षा ज्यादा सूजा हुआ है। दिव्या ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के ज्यादातर सीन को बिना मेकअप के शूट किया है, क्योंकि वह इसे अधिक वास्तविक दिखाना चाहती थीं। 

45 दिनों तक पहनी दो जींस
अभिनेत्री आगे बताती हैं कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान 45 दिनों तक सिर्फ दो जींस पहनी। अभिनेत्री की फिल्म ‘सावी’ का निर्देशन अभिनय देव ने किया है। अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘सावी’ 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं 'पंचायत' के सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed