D23 Fan Event 2024: डिज्नी ने फैंस के लिए जारी किया डी23 का शेड्यूल, जानिए किस दिन क्या-क्या होगा
डिज्नी ने अपने प्रशंसकों के लिए इस साल होने वाले डी23 इवेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह इवेंट तीन दिन तक चलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में मौजूद डिज्नी के प्रशंसकों की निगाहें डी23 इवेंट पर टिकी हुई है। इसी बीच, डिज्नी की ओर से इस साल डी23 में होने वाले पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा जारी कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कई सारी दिलचस्प बातें भी साझा की गई है।
डी23 में क्या-क्या होगा, इसे जानने से पहले एक बार समझ लेते हैं कि आखिर यह इवेंट क्या है और क्यों होता है। डी23 में डी का मतलब डिज्नी से है और 23 का अर्थ, साल 1923 से है। दरअसल, 1923 वो साल है, जब वॉल्ट डिज्नी और उनके भाई ओलिवर डिज्नी ने इस कंपनी की स्थापना की थी। पहले इसका नाम 'डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो' हुआ करता था। अब इसे 'द वॉल्ट डिज्नी कंपनी' नाम से जाना जाता है, जो डिज्नी के प्रशंसकों के लिए डी23 नाम से एक फैन इवेंट आयोजित करती है। इसमें दुनियाभर के डिज्नी फैंस एक साथ आकर डिज्नी से जुड़ी नई जानकारी हासिल करते हैं और कई प्रस्तुतियों का आनंद लेते हैं।
इस साल डी23 को नौ अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। पहले दिन यानी नौ अगस्त को शाम सात बजे डिज्नी एंटरटेनमेंट शोकेस में फैंस को पसंद आने वाली सीरीज और फिल्मों पर नजर डाली जाएगी। इसके अलावा डिज्नी की ओर से आने वाले दिनों में दर्शकों को क्या-क्या दिखाया जाएगा, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
10 अगस्त को शाम सात बजे डिज्नी एक्सपीरियंस के चेयरमैन जोश डी'अमारो डिज्नी के दुनियाभर में चल रहे प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी देंगे। इस दौरान कुछ खास एलान भी किया जाएगा। साथ ही साथ प्रशंसकों को कुछ प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेगी। डी23 के आखिरी दिन रयान सीक्रेस्ट 'डिज्नी लीजेंड्स 2024' की मेजबानी करेंगे। बता दें कि यह एक सम्मान समारोह है, जिसमें प्रतिभाशाली गीतकारों, अभिनेताओं, एनिमेटर्स और अन्य को सम्मानित किया जाएगा। इसका आयोजन 1987 से किया जा रहा है। इस बार 'डिज्नी लीजेंड्स 2024' में जेम्स एल. ब्रूक्स, एंजेला बैसेट, मार्था ब्लैंडिंग, कोलीन एटवुड, जेमी ली कर्टिस, जॉन विलियम्स, माइली साइरस, जो रोडे, जेम्स कैमरून, केली रिपा, स्टीव डिटको, मार्क हेन, फ्रैंक ओज और हैरिसन फोर्ड शामिल हैं।
Vikram: एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी29' से जुड़े विक्रम? 'थंगलान' के प्रमोशन में उठाया सच से पर्दा