{"_id":"67a5af6bb7da354d340fb9a5","slug":"directors-of-bengali-entertainment-industry-will-not-come-on-shooting-from-friday-onwards-2025-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bengali Films: बंगाली डायरेक्टर्स ने शूटिंग सेट से बनाई दूरी, सिने टेक्नीशियंस हैं इस फैसले की वजह!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bengali Films: बंगाली डायरेक्टर्स ने शूटिंग सेट से बनाई दूरी, सिने टेक्नीशियंस हैं इस फैसले की वजह!
Fri, 07 Feb 2025 12:31 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:31 PM IST
सार
Bengali Films: हाल ही में बंगाली सिनेमा में तकनीशियनों की गैर-मौजूदगी के कारण बंगाली फिल्मों, धारावाहिकों, वेब सीरीज के डायरेक्टर्स ने शूटिंग सेट पर आने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
फिल्म शूटिंग सेट- प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : ANI
विस्तार
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में तकनीशियनों द्वारी डायरेक्टर्स के काम के आदेश को ना पालन करने के कारण बंगाल के ‘डायरेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के सभी डायरेक्टर्स ने आज यानी 7 फरवरी से काम पर आने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
क्यों नहीं आएंगे डायरेक्टर्स शूटिंग सेट पर?
‘फेडरेशन ऑफ सिने टेक्नीशियन एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया’ के कुछ आदेशों का ना पालन करने की वजह से ‘डायरेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के सभी सदस्यों और प्रभावित निर्देशकों ने यह तय किया है कि वह अपने किसी भी प्रोजक्ट पर काम नहीं करेंगे। जबतक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तबतक वह काम पर नहीं लौटेंगे। अगर किसी भी डायरेक्टर से समस्या है, तो वह उसपर सीधे तौर पर बात करें। डायरेक्टर्स के इस फैसले की जानकारी वरिष्ठ फिल्म निर्माता सुदेशना रॉय ने पीटाआई को बतााया है। यह फैसला बंगाल फिल्म उद्योग पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। निर्माता रॉय का तकनीशियन पर आरोप लगाने पर फेडरेशन के अध्यक्ष स्वरूप बिस्वास, जो तृणमूल कांग्रेस के मंत्री अरूप बिस्वास के भाई हैं, इन्होंंने लगाए गए इन आरोपों को खारिज कर दिया है। इससे पहले निर्देशक कौशिक गांगुली और जयदीप मुखर्जी ने पिछले महीने तकनीशियनों की गैरमौजूदगी के कारण काम ना कर पाने की शिकायत की थी और बताया था कि इससे वित्तीय परेशानी भी झेलने पड़ रही है। रॉय ने कहा हमारा अपमान हो रहा है, जबतक महासंघ द्वारा हमारे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक हम कोई भी बात स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें; Warner Bros: वार्नर ब्रदर्स ने यूट्यूब पर रिलीज कीं 31 फुल-लेंथ फिल्में, अब दर्शक मुफ्त में उठा सकते हैं लुत्फ
विज्ञापन
आखिर क्यों है तकनीशियनों की नाराजगी?
कोलकाता मनोरंजन उद्योग के निर्देशक श्रीजीत रॉय ने बीते 2 फरवरी को फेसबुक लाइव पर यह जानकारी थी कि तकनीशियनों ने उनके काम के आदेश का पालन नहीं किया है। पिछले साल जुलाई में भी तकनीशियनों ने कहा था कि वो एक डायरेक्टर के खिलाफ काम नहीं करेंगे, जिसे इस महीने की शुरूआत में फेडरेशन ने कुछ मानदंडो के खिलाफ काम करने के लिए रोक दिया था। फिर इस पर डायरेक्टर्स ने भी काम रोक दिया था। ममता बनर्जी के द्वारा दोनों पक्षों के बीच बात की, जिससे गतिरोध समाप्त हुआ। आरोप है कि उसके बाद से अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है।
यह खबर भी पढ़ें; Thandel: नागा चैतन्य ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- तंडेल की शूटिंग के दौरान नौसेना हमें गिरफ्तार कर ले गई