Anil Kapoor: 'दे दे प्यार दे 2' से बाहर हुए अनिल कपूर, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स बनी वजह?
बीते दिन अनिल कपूर का नाम अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' से जुड़ा। हालांकि, अब जानकारी मिली है कि अभिनेता ने प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। वहीं, इसके पीछे का कारण भी बेहद चौंकाने वाला है।
विस्तार
'दे दे प्यार दे 2' की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं। जहां अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह फिल्म की सीक्वल के लिए फिर से साथ आने के लिए तैयार हैं। वहीं चर्चा थी कि अनिल कपूर को भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि अनिल कपूर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। साथ ही इसके पीछे के मुख्य कारण का भी खुलासा हो गया है।
'दे दे प्यार दे 2' से बाहर हुए अनिल कपूर
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, अनिल कपूर ने 'दे दे प्यार दे 2' के ऊपर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को चुना है। रिपोर्ट के अनुसार, 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में अनिल कपूर की शूटिंग की तारीखों के साथ ओवरलैप हो गया। जानकारी है, 'अनिल कपूर दे दे प्यार दे 2 करना चाहते थे, लेकिन वाईआरएफ के साथ उनकी प्रतिबद्धता दीर्घकालिक है, जिसमें आदित्य चोपड़ा द्वारा डिजाइन की गई प्रसिद्ध स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्में शामिल हैं। जब उन्हें दोनों में से किसी एक को चुनना था, तो उन्होंने आगामी स्पाई फिल्म्स में रॉ के प्रमुख के रूप में काम करना चुना।'
Hamare Baarah: फिल्म 'हमारे बारह' के सितारों को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, निर्माताओं ने दर्ज कराई शिकायत
तारीख की वजह से लिया बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'जून में अनिल कपूर अपने डिजिटल कार्यकाल सूबेदार की भी शूटिंग करते नजर आएंगे। बहुत सारी ओवरलैपिंग थी और इसलिए उन्होंने डीडीपीडी 2 से अलग होने का फैसला किया।' हालांकि, यह पहला प्रोजेक्ट नहीं है जिसे तारीखों की समस्या के कारण अनिल को छोड़ना पड़ा। पिछले दिनों उन्होंने तारीख का हवाला देते हुए वेलकम टू द जंगल और हाउसफुल 5 से भी किनारा कर लिया था।
Kajol: 27 साल बाद पर्दे पर फिर जमेगी काजोल-प्रभु देवा की जोड़ी, बॉलीवुड डेब्यू को तैयार चरण तेज उप्पलपति
अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर अनिल कपूर 'वॉर 2' और आलिया भट्ट की सुपर सॉलिडर फिल्म में अभिनय करेंगे। अभिनेता को 2024 की दूसरी छमाही में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की दोनों फिल्मों में अपने हिस्से की शूटिंग करने की उम्मीद है। इस बीच, 'दे दे प्यार दे 2' 1 मई, 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। वहीं, इसकी कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखा है।