{"_id":"69f5f41d2513b442a3046ca6","slug":"genelia-would-not-marry-to-riteish-deshmukh-if-he-would-not-propose-her-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले जेनेलिया ने रख दी थी ये बड़ी शर्त, रितेश देशमुख ने खास अंदाज में की पूरी; सुनाया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले जेनेलिया ने रख दी थी ये बड़ी शर्त, रितेश देशमुख ने खास अंदाज में की पूरी; सुनाया किस्सा
Sat, 02 May 2026 06:25 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 02 May 2026 06:25 PM IST
सार
Riteish Deshmukh And Genelia D'souza: जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने शादी से पहले अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने अपने रिश्ते का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम@geneliad
विस्तार
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं। 2012 में अपनी शादी के बाद से ही दोनों एक दूसरे से अच्छा रिश्ता बनाए हुए हैं। दोनों की शादी की खास बात यह है कि जब उनकी शादी होने वाली थी तब उनका प्रपोजल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
क्या रितेश ने जेनेलिया को प्रपोज किया था?
रितेश देशमुख ने 'मैशेबल इंडिया' से बातचीत में बताया 'मैंने जेनेलिया से कहा कि शादी तो तय हो ही गई है। इस पर जेनेलिया ने कहा, 'जब तक तुम मुझे प्रपोज नहीं करोगे, तब तक मैं मंडप में नहीं आऊंगी।''
विज्ञापन
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया को प्रपोजल चाहिए था
जेनेलिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमें खुद भी नहीं पता कि हम रिलेशनशिप में कैसे आ गए। न कोई प्रपोजल था, न ही किसी ने डेट पर चलने के लिए पूछा था। लेकिन मुझे अपने बच्चों को सुनाने के लिए कहानियां चाहिए थीं। मुझे एक 'प्रपोजल' चाहिए था।'
पांच दिन पहले हुआ खास मामला
रितेश देशमुख ने बताया, 'यह हमारी शादी से लगभग 5 दिन पहले की बात है। मैंने कहा, 'चलो, ताज होटल चलते हैं और वहीं सब कुछ करते हैं।' उन्होंने कहा 'जरा ठीक-ठाक कपड़े पहन लेना।'
जेनेलिया ने कहा, 'वह आम तौर पर ऐसे नहीं हैं। रितेश तो अक्सर कहते हैं कि 'कैजुअल कपड़ों में ही आ जाओ', लेकिन अचानक उन्होंने कहा कि 'अच्छे से तैयार होकर आना।''

जेनेलिया देशमुख
- फोटो : यूट्यूब
रितेश ने जेनेलिया को प्रपोज किया
रितेश ने कहा, 'जेनेलिया को लग रहा था कि 'आज कुछ नया होने वाला है। हम चलते गए और मरीन ड्राइव पहुंच गए। वहां मैंने अपने एक दोस्त को टेक्स्ट मैसेज भेजा। मरीन ड्राइव के पास ही एक बिल्डिंग है, जिसकी छत पर आतिशबाजी के साथ सारी तैयारियां पहले से ही हो चुकी थीं। जैसे ही हम वहां पहुंचे, आतिशबाजी शुरू हो गई और मैंने जेनेलिया से कहा, 'वह देखो!' फिर मैं अपने घुटनों पर बैठ गया और जेनेलिया से पूछा, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?''
इसके बाद जेनेलिया ने कहा 'मैंने कहा, 'हे भगवान! मैं कह रही थी कि यह कितना प्यारा है। अब तो हर कोई यही सोचेगा कि रितेश बहुत कमाल के हैं।'

Pati Patni Aur Woh Do Trailer: रिलीज हुआ 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर, तिकड़ी में फंसे आयुष्मान खुराना
रितेश देशमुख-जेनेलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
कब हुई रितेश-जेनेलिया की शादी?
इसके बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी 3 फरवरी, 2012 को हुई। उनके दो बेटे हैं। रियान और राहिल। रियान का जन्म नवंबर 2014 में हुआ। वहीं राहिला का जन्म जून 2016 में हुआ। इस साल 3 फरवरी को इस जोड़ी ने अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मनाई है।
'राजा शिवाजी' की ओपनिंग
आपको बता दें कि एक मई को रितेश और जेनेलिया की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके निर्देशक रितेश देशमुख हैं। इसने बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये से खाता खोला है।