फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Did tara sutaria just confirmed her relationship with veer pahariya

Tara Sutaria: क्या तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप किया कन्फर्म? दोनों का PDA मोमेंट हुआ वायरल

Mon, 21 Jul 2025 05:09 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 21 Jul 2025 05:09 PM IST
सार

Tara Sutaria-Veer Pahariya Dating Rumors: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच चल रहे डेटिंग रूमर्स के बीच अब एक बार फिर दोनों का PDA मोमेंट देखने को मिला है, जिससे एक बार फिर इनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
Did tara sutaria just confirmed her relationship with veer pahariya
तारा, वीर और एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

लीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक बार फिर अपने रिेलेशनशिप स्टेटेस को लेकर सुर्खियों में हैं। तारा और वीर पहाड़िया के बीच की नजदीकियां एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। अब वीर का एक कमेंट दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा दे रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


तारा की पोस्ट पर वीर का कमेंट
दरअसल एक दिन पहले तारा सुताारिया ने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं, जिस पर वीर पहाड़िया ने एक प्यारा सा कमेंट किया। तारा के लेटेस्ट पोस्ट पर वीर ने ‘माय लव’ लिखते हुए कमेंट किया, जिसके जवाब में तारा ने रिप्लाई देते हुए ‘माइन’ लिखा। दोनों के बीच इस बातचीत को देखकर फैंस को ये समझने में ज्यादा देर नहीं लगी कि दोनों शायद अपने रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर रहे हैं। कई लोगों ने तो ये भी कहा कि अब फाइनली दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट कर लिया है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




तारा का एपी के साथ नया गाना 
तारा सुतारिया की ये पोस्ट उनके नए गाने ‘थोड़ी सी दारू’ से जुड़ी थी, जिसमें वो एपी ढिल्लों के साथ नजर आ रही हैं। फोटोशूट की इन रोमांटिक तस्वीरों को जहां कई फैंस ने पसंद किया, वहीं वीर पहाड़िया के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया। वीर के प्यार भरे कमेंट पर तारा के जवाब ने भी फैंस का ध्यान खींचा।



Tara Sutaria

ये खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn: शाहिद अफरीदी के साथ अजय देवगन का फोटो वायरल, ट्रोलर्स बोले- ‘ये है दोगलापन’; जानें पूरी सच्चाई

दोनों के बीच डेटिंग की अटकलें
गौरतलब है कि तारा और वीर को कुछ समय पहले मुंबई के एक स्पेनिश रेस्टोरेंट से साथ निकलते हुए स्पॉट किया गया था। तभी से दोनों के बीच रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गई थीं। पहले तारा का नाम एपी ढिल्लों के साथ भी जुड़ा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीर पहाड़िया के साथ उनके इस PDA मोमेंट ने काफी कुछ साफ कर दिया है। बता दें कि वीर पहाड़िया ने फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में कदम रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed