फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dhurandhar fa9la akshaye khanna dance viral flipperachi shoutout to india

'धुरंधर' में अक्षय का गाना Fa9la बना ग्लोबल ट्रेंड, रैपर फ्लिपराची ने कहा शुक्रिया, बोले- लव यू इंडिया

Wed, 10 Dec 2025 10:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 10 Dec 2025 10:07 PM IST
सार

Rapper Flipperachi gives big shoutout to India: फिल्म 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना के गाने Fa9la के रैपर ने अब भारत के लिए एक मैसेज भेजा है। वीडियो शेयर करते हुए रैपर ने भारत को उनके गाने को प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है। 

विज्ञापन
dhurandhar fa9la akshaye khanna dance viral flipperachi shoutout to india
Fa9la के रैपर - फोटो : एक्स

विस्तार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दमदार कहानी, बेहतरीन डायलॉग्स और कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बीच फिल्म के एक गाने ने म्यूजिक चार्ट्स तक तहलका मचा दिया है। यह मोमेंट था अक्षय खन्ना द्वारा गाने Fa9la पर किया गया डांस, जिसने देखते ही देखते इस ट्रैक को वायरल सेंसेशन बना दिया।
विज्ञापन


रैपर ने भारत को भेजा संदेश 
बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची द्वारा तैयार किया गया यह गाना आज इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और फैन एडिट्स में छाया हुआ है। खास बात यह है कि Fa9la को मिली जबरदस्त लोकप्रियता के बाद खुद रैपर फ्लिपराची ने भारत के फैंस को खास संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए भारत को बिग शाउटआउट दिया और बताया कि Fa9la स्पॉटिफाई के वायरल ट्रैक्स में नंबर वन पर पहुंच चुका है। फ्लिपराची ने वीडियो साझा करते हुए कहा- 'लव यू इंडिया'।
विज्ञापन


Rapper Flipperachi gives 'big shoutout to India'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar Fa9la Flipperachi: जानें 'धुरंधर' के वायरल गाने का मतलब, अक्षय खन्ना के डांस स्टेप से है कनेक्शन


अक्षय के डांस स्टेप्स ने जीता दिल
गाने की जोरदार बीट्स और एनर्जी अपनी जगह है, लेकिन जिस चीज ने दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंकाया, वह थे अक्षय खन्ना के डांस मूव्स। आमतौर पर गंभीर और इंटेंस किरदारों में नजर आने वाले अक्षय ने इस सीन में अपने बिल्कुल अलग अंदाज से सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह अक्षय खन्ना का अब तक का सबसे कूल अवतार है।

अक्षय ने खुद ही तैयार कर लिए स्टेप्स
इस वायरल गाने के पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह डांस पूरी तरह से प्लान्ड नहीं था। असल में सीन में अक्षय के किरदार को ‘शेर-ए-बालोच’ के रूप में ताज पहनाया जाना था और उन्हें सिर्फ एंट्री लेकर सिंहासन तक जाना था। लेकिन माहौल, संगीत और डांसर्स की एनर्जी को देखकर अक्षय ने खुद ही कुछ स्टेप्स करने का फैसला लिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह क्या करने वाले हैं, लेकिन कैमरा चालू होते ही उन्होंने मौके को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया। विजय गांगुली के मुताबिक, उसी दिन का पहला शॉट इतना परफेक्ट था कि दो टेक में ही सीन पूरा हो गया। यही सहजता इस गाने की सबसे बड़ी ताकत बन गई। आज Fa9la सिर्फ एक फिल्मी ट्रैक नहीं, बल्कि एक ट्रेंड बन चुका है।

दमदार स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुई फिल्म
‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और डेनिश पंडोर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और दर्शकों के बीच इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed