फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dhurandhar box office record second friday beats chhava Pushpa 2 ranveer singh

Dhurandhar: दूसरे शुक्रवार 'धुरंधर' ने तोड़ा 'पुष्पा 2' और 'छावा' का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर सेट किया बेंचमार्क

Sat, 13 Dec 2025 03:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 13 Dec 2025 03:39 PM IST
सार

Dhurandhar Box Office Record: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' आए दिन बॉक्स ऑफिस आकंड़ों से हैरान कर रही है। अब फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड हो गया है। दरअसल दूसरे शुक्रवार को कमाई के मामले में इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दी है।

विज्ञापन
dhurandhar box office record second friday beats chhava Pushpa 2 ranveer singh
धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय बॉक्स ऑफिस इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है 'धुरंधर'। रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंचते-पहुंचते इस फिल्म ने ऐसे आंकड़े छू लिए हैं, जिनकी कल्पना ट्रेड पंडितों ने भी नहीं की थी। दूसरे शुक्रवार को ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ अपनी पकड़ मजबूत की, बल्कि हिंदी सिनेमा की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन


दूसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 
आमतौर पर फिल्मों की रफ्तार दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ जाती है, लेकिन 'धुरंधर' इस चलन को पूरी तरह नकारती नजर आ रही है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 34.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला। यह आंकड़ा अपने आप में इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन के कलेक्शन में इसने ‘पुष्पा 2’, ‘छावा’, ‘एनिमल’, ‘गदर 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी दिग्गज फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

 


'पुष्पा 2'-'छावा' जैसी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
अगर तुलना करें तो दूसरे शुक्रवार को जहां ‘पुष्पा 2’ का हिंदी कलेक्शन लगभग 27 करोड़ के आसपास रहा, वहीं 'छावा' और 'एनिमल' भी 25 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर सकीं। ‘धुरंधर’ ने इन सभी को बड़े अंतर से पछाड़ते हुए यह साफ कर दिया कि दर्शकों में फिल्म के प्रति दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही।

दूसरे शुक्रवार को फिल्मों की कमाई-
 
फिल्म दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन (करोड़)
धुरंधर  34.70
पुष्पा 2  27.50
छावा 24.03
एनिमल 23.53
गदर 2  20.50
बाहुबली 2 19.75

फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 
भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 252 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है और यह आंकड़ा दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही हासिल कर लिया गया है। यही वजह है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स इस समय इसके लाइफटाइम कलेक्शन को लेकर कोई ठोस भविष्यवाणी करने से बच रहे हैं। फिल्म का ट्रेंड ऐसा है मानो हर दिन कोई नया रिकॉर्ड टूटने वाला हो।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)




'धुरंधर' की सफलता की वजह
'धुरंधर' की सफलता के पीछे कई वजहें मानी जा रही हैं। दमदार कहानी, भव्य प्रस्तुति, मजबूत निर्देशन और कलाकारों की प्रभावशाली परफॉर्मेंस ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे रखा है। साथ ही, वीकेंड के साथ-साथ वीकडेज में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन यह दिखाता है कि वर्ड ऑफ माउथ बेहद पॉजिटिव है। जिस तरह से दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ रही है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ कई और बड़े माइलस्टोन हासिल कर सकती है। फिलहाल इतना तय है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed