फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhruvi Patel from us wins Wins Miss India Worldwide 2024 crown dream to become a bollywood actress

Dhruvi Patel: ध्रुवी पटेल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज, बॉलीवुड अभिनेत्री बनने का है ख्वाब

Fri, 20 Sep 2024 07:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 20 Sep 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Dhruvi Patel from us wins Wins Miss India Worldwide 2024 crown dream to become a bollywood actress
ध्रुवी पटेल (बीच में) - फोटो : पीटीआई
अमेरिका की कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम की छात्रा ध्रुवी पटेल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज अपने नाम कर लिया है। वह इस उपलब्धि से बहुत खुश और उत्साहित हैं। ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद ध्रुवी ने बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की राजदूत बनने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


ध्रुवी ने जताई खुशी
ध्रुवी ने एडिसन, न्यू जर्सी में ताज पहनने के बाद ध्रुवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड जीतना एक अविश्वसनीय सम्मान है। यह एक ताज से कहीं बढ़कर है - यह मेरी विरासत, मेरे मूल्यों और वैश्विक स्तर पर दूसरों को प्रेरित करने के अवसर का प्रतिनिधित्व करता है।’
विज्ञापन

Aditi Siddharth: गुलाबी सूट और मांग में सिंदूर, शादी के बाद पति सिद्धार्थ के साथ मुंबई लौटीं अदिति राव हैदरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग रेस में रह गए पीछे
किसी भी प्रतियोगिता की सबसे सामान्य चीज होती है कि उसका एक ही विजेता होता है। ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ की इस प्रतियोगिता में सूरीनाम की लिसा अब्दोएलहक को प्रथम रनर-अप घोषित किया गया, जबकि नीदरलैंड की मालविका शर्मा को इस दौड़ में दूसरा रनर-अप घोषित किया गया। मिसेज श्रेणी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मौटेट विजेता रहीं, स्नेहा नांबियार प्रथम और यूनाइटेड किंगडम की पवनदीप कौर द्वितीय रनर-अप रहीं। किशोर श्रेणी में ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ का ताज पहनाया गया। नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो को प्रथम और द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया।

31वीं वर्षगांठ मना रही प्रतियोगिता
इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यूयॉर्क स्थित ‘इंडिया फेस्टिवल कमेटी’ द्वारा किया जाता है और इसकी अध्यक्षता भारतीय-अमेरिकी नीलम और धर्मात्मा सरन करते हैं। बता दें कि इस साल यह प्रतियोगिता अपनी 31वीं वर्षगांठ मना रही है।
Mahesh Bhatt: शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर हैं महेश भट्ट, आज मना रहे हैं 76वां जन्मदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed