फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditi Rao Hydari returned Mumbai with husband Siddharth couple first spotted video after wedding goes viral

Aditi Siddharth: गुलाबी सूट और मांग में सिंदूर, शादी के बाद पति सिद्धार्थ के साथ मुंबई लौटीं अदिति राव हैदरी

Fri, 20 Sep 2024 01:10 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Sep 2024 01:10 AM IST
सार

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ शादी के बाद मुंबई लौट आए हैं। वेडिंग के बाद जोड़े का पहला स्पॉटेड वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari returned Mumbai with husband Siddharth couple first spotted video after wedding goes viral
शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए सिद्धार्थ-अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को अपनी साधारण पारंपरिक शादी की झलकियां साझा कर इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी। वहीं, जोड़े ने आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। तस्वीरों में अदिति और सिद्धार्थ स्टाइलिश आउटफिट पहने नजर आए। अदिति ने गुलाबी रंग का रेशमी कुर्ता सेट चुना, जिसके दुपट्टे पर लाल रंग का पतला बॉर्डर था, माथे पर सिन्दूर लगाए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे अदिति-सिद्धार्थ 

सिद्धार्थ की बात करें तो, उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ डेनिम शर्ट पहना हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने अदिति का हाथ पकड़ लिया, जबकि अदिति ने पैपराजी को वेव किया। इसके बाद पैपराजी जोड़े को कैप्चर करने की जद्दोजहद में जुट गए। वहीं, सिद्धार्थ और अदिति ने भी पैप्स के कैमरों के लिए कई पोज दिए। शादी के बाद जोड़े का पहला वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


Scarpetta: प्राइम वीडियो की सीरीज स्कार्पेटा में नजर आएंगी निकोल किडमैन-जेमी ली कर्टिस, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सादगी भरी शादी से जीते दिल 

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी के लिए तेलंगाना के वानापर्थी जिले में 400 साल पुराने मंदिर को चुना। सब्यसाची की पोशाक पहने उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गईं। उन्होंने अपनी शादी की पोस्ट को कैप्शन दिया, 'तुम मेरे सूरज, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हो, अनंत काल तक सोलमेट बनने के लिए, हंसी के लिए, कभी बड़े न होने के लिए, शाश्वत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए। श्रीमती और श्री अदू-सिद्धू।'

lia Bhatt: बॉडी इमेज जैसे मुद्दों से जूझती रही हैं आलिया भट्ट, कहा- मां बनने के बाद बदला नजरिया

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


अदिति-सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, अदिति राव हैदरी को संजय लीला भंसाली की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में बिब्बोजान के किरदार के लिए बहुत प्यार मिला। सिद्धार्थ को आखिरी बार कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में देखा गया था और वह अगली बार 'द टेस्ट' में नजर आएंगे, जिसमें नयनतारा और आर.माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed