फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhanashree Verma First Time React On Divorce With Yuzvendra Chahal And Be Your Own Sugar Daddy T Shirt

Yuzvendra Chahal: ‘मेरी चुप्पी का मतलब ये नहीं आप मेरा अपमान करें’, चहल के साथ तलाक पर धनश्री ने कही ये बात

Wed, 20 Aug 2025 11:06 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 20 Aug 2025 11:06 AM IST
सार

Dhanashree Verma On Divorce: यूट्यूबर-डांसर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने अब पहली बार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ हुए अपने तलाक पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Dhanashree Verma First Time React On Divorce With Yuzvendra Chahal And Be Your Own Sugar Daddy T Shirt
धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक के बाद पहली बार यूट्यूबर-डांसर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने इस पर बात की है। उन्होंने तलाक के वक्त से लेकर इसके बाद हुई सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तक पर खुलकर अपनी राय रखी। तलाक को एक इमोशनल पल बताते हुए उन्होंने कहा कि वो उस वक्त पूरी तरह से टूट गई थीं और सबके सामने ही रोने लगी थीं।

विज्ञापन

पार्टनर का अपमान करने का आपको हक नहीं
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान धनश्री ने तलाक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि तलाक को कोई भी सेलिब्रेट नहीं करता। यह एक भावुक पल होता है। यही वजह है कि जब हम तलाक वाले दिन कोर्ट में पहुंचे थे और जब ये प्रक्रिया शुरू हुई, तो मैं रो पड़ी थी। उन्होंने कहा कि ये ऐसा वक्त होता है जब आपको काफी मेच्योरिटी दिखानी पड़ती है।

विज्ञापन

मैंने ये किया, मैंने ऐसे कोई बयान भी नहीं दिए और फैमिली की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा। जब आप शादी करते हैं तो आप एक-दूसरे से प्यार में होते हैं। लेकिन जब आप अलग होते हैं और आप परिवार की इज्जत और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुछ नहीं कहते हो। इसका मतलब ये नहीं होता कि किसी को आपका फायदा उठाने का हक मिल गया है। आपको उसका अपमान करने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चहल की 'बी योर ओन शुगर डैडी' वाली टी-शर्ट पर धनश्री का था ये रिएक्शन
तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र चहल की 'बी योर ओन शुगर डैडी' वाली टी-शर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए धनश्री ने कहा कि जब मैं कोर्ट से निकलकर कार में बैठी खुद को समझा रही थी, तभी मैंने अपने फोन में सोशल मीडिया पर इस तरह की चीजें देखीं। इसे देखकर मैं हैरान रह गई। इसके बाद मैंने सोचा कि क्या मैं इसके लिए रो रही थी। आखिर अब मैं क्यो रोऊं। जब सामने वाला इस तरह की हरकत कर रहा है, तो मैं क्यों रोऊं। उसी दिन मैंने ये तय किया कि अब मुझे रोना नहीं है।

Dhanashree Verma First Time React On Divorce With Yuzvendra Chahal And Be Your Own Sugar Daddy T Shirt
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

आपका व्यवहार, आपके व्यक्तित्व को बताता है
धनश्री का मानना है कि जिस दिन तलाक हुआ उस दिन आप कैसा रिएक्ट कर रहे हो, वो आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। वो ये दिखाता है कि आप किस तरह के व्यक्ति हो और उन्होंने उस दिन जैसा बर्ताव किया वो उनका व्यक्तित्व दिखाता है। क्योंकि हमें वैसे वक्त में मेच्योरिटी दिखानी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ेंः Dhanashree: तलाक के बाद कोर्ट में फूट-फूटकर रोई थीं धनश्री, चहल की विवादित टी-शर्ट पर कही बड़ी बात

सोशल मीडिया पर और ट्रोलिंग पर नहीं है मेरा कंट्रोल
कोरियोग्राफर-एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग और सोशल मीडिया पर उनको लेकर की जाने वाली आलोचनाों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर पूरी कहानी जाने बिना ही महिलाओं पर लेबल लगा देते हैं। लेकिन ऐसे कमेंट्स और ये ट्रोलिंग हमेशा से होती आई है। ये मेरे कंट्रोल में नहीं है और मुझे अब इससे कोई खास फर्क भी नहीं पड़ता है। मेरा ध्यान सिर्फ मेरे काम और मेरे करियर पर रहता है।
ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा कि शादी से पहले भी जब मैं यूट्यूब पर अपने डांस वीडियो पोस्ट करती थी, तो लोग गलत कमेंट्स करते थे। इसके बावजूद मैंने अपने काम पर ध्यान दिया। मुझे अपने काम पर गर्व है और मैंने खुद के प्रति सच्चा रहने का संकल्प लिया है। क्योंकि अब मैं लोगों के कमेंट के चलते अपना प्रोफेशन तो नहीं बदल सकती न। इस सबके बाद भी मैं आज भी अच्छा काम कर रही हूं और मुझे लगातार काम मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed