फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dhanashree verma emotional breakdown in court reacts on yuzvendra chahal sugar daddy tshirt divorce

Dhanashree: तलाक के बाद कोर्ट में फूट-फूटकर रोई थीं धनश्री, चहल की विवादित टी-शर्ट पर कही बड़ी बात

Tue, 19 Aug 2025 09:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 19 Aug 2025 09:07 PM IST
सार

Dhanashree Verma on Divorce With Yuzvendra Chahal: भारतीय स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ तलाक पर पहली बार धनश्री वर्मा ने खुलकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया है कि तलाक वाले दिन कोर्ट में वो फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

विज्ञापन
dhanashree verma emotional breakdown in court reacts on yuzvendra chahal sugar daddy tshirt divorce
धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने चर्चित तलाक को लेकर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने पहली बार रिएक्शन दिया है। धनश्री ने बताया है कि तलाक वाले दिन जब जज उनके रिश्ते को ऑफिशियली खत्म कर रहे थे तो उनके लिए वो कितना भारी और इमोशनल पल था।
विज्ञापन


धनश्री ने तलाक पर की बात
धनश्री ने कहा कि जैसे ही कोर्ट में फैसला सुनाने की बारी आई, वो खुद को संभाल नहीं पाईं और सभी के सामने जोर-जोर से रोने लगीं। उन्होंने बताया कि अंदर से वह टूट चुकी थीं और उस पल को शब्दों में बयां कर पाना उनके लिए संभव नहीं था। चहल उस समय कोर्ट से पहले बाहर निकल गए थे और धनश्री लगातार रोती रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

dhanashree verma emotional breakdown in court reacts on yuzvendra chahal sugar daddy tshirt divorce
युजवेंद्र चहल धनश्री - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
टी-शर्ट विवाद पर भी की बात
'ह्यूमन ऑफ बॉम्बे' के साथ पॉडकास्ट में धनश्री ने शुगर डैडी वाली टी-शर्ट विवाद पर भी अपना रिएक्शन दिया। दरअसल तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र चहल ने एक टी-शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था – 'बी योर ओन शुगर डैडी'। इस पर काफी बवाल मचा। जब इस बारे में धनश्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजों का दोष हमेशा महिला पर डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा- 'भाई, अगर कुछ कहना ही था तो व्हाट्सऐप कर देते, टी-शर्ट पहनने की क्या जरूरत थी?'

धनश्री बोलीं- उकसाने वाले बयान नहीं दिए
धनश्री ने आगे बातचीत में कहा कि तलाक जैसी स्थिति में परिपक्वता बहुत जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा परिवार की इज्जत को बरकरार रखना चाहती थीं, इसलिए कभी भी सार्वजनिक रूप से उकसाने वाले बयान नहीं दिए। उनके मुताबिक, समाज में महिलाओं को बचपन से सिखाया जाता है कि हर हालात में रिश्ते निभाने होते हैं और यही कारण है कि अक्सर तलाक जैसी घटनाओं का ठप्पा महिलाओं पर ही लग जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Achyut Potdar: '3 इडियट्स' के को-स्टार के निधन पर आमिर ने लिखा नोट, जैकी श्रॉफ और रवीना ने भी दी श्रद्धांजलि

dhanashree verma emotional breakdown in court reacts on yuzvendra chahal sugar daddy tshirt divorce
युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

चहल का हमेशा साथ दिया- धनश्री
धनश्री ने यह भी बताया कि शादीशुदा जिंदगी में उन्होंने हर छोटे-बड़े मौके पर चहल का साथ दिया। चाहे क्रिकेट करियर हो या व्यक्तिगत परेशानियां, उन्होंने अपने पार्टनर के लिए हर संभव प्रयास किया। उनका मानना है कि रिश्ते में भावनाएं और जिम्मेदारियां दोनों तरफ से निभानी पड़ती हैं और शायद इसी वजह से तलाक के दिन उनका दर्द बाहर निकल आया।

चहल ने भी दिया था बयान
इससे पहले युजवेंद्र चहल ने भी एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उन्होंने लंबे समय तक एक खुशहाल शादी का दिखावा किया, जबकि अंदर से मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों से जूझ रहे थे। उन्होंने माना था कि इस फेज में उनके लिए संतुलन बनाए रखना आसान नहीं था। बता दें भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का रिश्ता टूट चुका है। साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने 2025 में तलाक ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed