{"_id":"670960f18c905c09770918c7","slug":"deadpool-and-wolverine-makes-digital-sales-record-after-worldwide-box-office-collection-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deadpool And Wolverine: ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का रिकॉर्ड तोड़ना जारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाया ये कीर्तिमान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deadpool And Wolverine: ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का रिकॉर्ड तोड़ना जारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनाया ये कीर्तिमान
Fri, 11 Oct 2024 11:04 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
मार्वल स्टूडियोज और डिज्नी की ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने एक और रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फिल्म ने ‘लायंसगेट की जॉन विक: चैप्टर 4’ को पीछे छोड़ते हुए घरेलू डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आर-रेटेड फिल्म के लिए पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा बिकने वाली फिल्म बन गई है।
वैश्विक स्तर पर कर चुकी है इतनी कमाई
शॉन लेवी निर्देशित एक्शन सुपरहीरो कॉमेडी 1 अक्टूबर को डिजिटल पर रिलीज हुई। इससे पहले लगातार ग्यारह हफ्तों तक रयान रेनॉल्ड्स और ह्यूग जैकमैन की फिल्म साप्ताहिक बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 में बनी रही। पिछले हफ्ते इसने 1,605 स्थानों पर 2.1 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिससे इसकी कमाई 634.4 मिलियन डॉलर पहुंच गई, जो इसे वैश्विक स्तर पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनाती है। जबकि, पहले स्थान पर डिज्नी की ‘इनसाइड आउट 2’ है, जिसने 1.69 बिलियन डॉलर की कमाई वैश्विक स्तर पर की है और ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने 1.33 बिलियन का कारोबार किया है।
Elvish Yadav: सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा हैं एल्विश यादव, इन रियलिटी शो में भी आ चुके हैं नजर
विज्ञापन
ये रिकॉर्ड भी हैं ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के नाम
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के नाम कई और रिकॉर्ड हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली घरेलू फिल्मों में 13वें स्थान पर है। घरेलू फिल्मों में 5वें स्थान पर, अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में दसवें स्थान पर और वैश्विक स्थर पर एमसीयू फिल्मों में सातवें स्थान पर काबिज है। इसने 2016 की ‘डेडपूल’ को पीछे छोड़ते हुए आर रेटेड फिल्मों की श्रेणी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वैश्विक ओपनिंग की।‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ को ए सिनेमा स्कोर मिला है।
इस दिन से होगी स्ट्रीम
यह फिल्म 22 अक्टूबर को 4K अल्ट्रा एचडी, ब्लू-रे और डीवीडी पर आएगी। हालांकि, डिज्नी प्लस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह घोषणा नहीं की है कि यह एक्शन कॉमेडी कब से स्ट्रीम होगी।
Sridevi: लोखंडवाला में कल होगा श्रीदेवी चौक का अनावरण, दिवंगत अभिनेत्री के सम्मान में बीएमसी ने उठाया कदम