फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   daniel radcliffe letter to new harry potter dominic mclaughlin hbo series 2027 cast revealed

डेनियल रेडक्लिफ ने नए हैरी पॉटर को लिखा लेटर, बताया- डोमिनिक समेत स्टारकास्ट को झप्पी देना चाहते हैं अभिनेता

Wed, 19 Nov 2025 10:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 19 Nov 2025 10:05 PM IST
सार

Daniel Radcliffe About Dominic McLaughlin: 'हैरी पॉटर' सीरीज में नजर आने वाले नए हैरी पॉटर डोमिनिक को पुराने हैरी पॉटर डेनियल ने लेटर लिखकर शुभकामनाएं भेजी हैं। 

विज्ञापन
daniel radcliffe letter to new harry potter dominic mclaughlin hbo series 2027 cast revealed
डेनियल और डोमिनिक - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड की दुनिया में एक बार फिर से 'हैरी पॉटर' का जादू लौटने की तैयारियां जोरों पर हैं। जैसे-जैसे नई सीरीज की शूटिंग आगे बढ़ रही है, फैंस का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इस बार कहानी का केंद्र सिर्फ नए कलाकार ही नहीं हैं, बल्कि वो भावनाएं भी हैं जो मूल हैरी पॉटर रहे डेनियल रेडक्लिफ ने अपने छोटे उत्तराधिकारी के लिए जताई हैं। डेनियल ने हाल ही में बताया कि उन्होंने नए हैरी पॉटर बने डोमिनिक मैकलॉफलिन को खुद पत्र लिखकर शुभकामनाएं भेजी हैं।
विज्ञापन


डेनियल ने लिखा डोमिनिक को लेटर
जब डेनियल अपनी शुरुआती फिल्मों में हैरी के रूप में नजर आए थे, तब वे भी उम्र में बहुत छोटे थे। आज लगभग दो दशक बाद, उन्हें नए बच्चों को वही किरदार निभाते देख अनोसा अपनापन महसूस हो रहा है। एक इंटरव्यू में डेनियल ने कहा कि वह नहीं चाहते कि नए कलाकार उन पर किसी तरह का दबाव महसूस करें, लेकिन इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने डोमिनिक को पत्र लिखकर सिर्फ यह कहा- उम्मीद है कि वो इस सफर का आनंद पहले से भी ज्यादा लेंगे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: कानूनी पचड़े में फंसे ओरी, 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में पुलिस ने भेजा समन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जैसे ही वह नए कलाकारों की तस्वीरें देखते हैं, उन्हें बस उन्हें गले लगाने का मन करता है क्योंकि वो बहुत मासूम लगते हैं और उन्हें अपनी ही बचपन की याद आ जाती है।

जुलाई में शुरू हुई शूटिंग
इस नई सीरीज में जहां डोमिनिक मैकलॉफलिन ‘हैरी’ बनकर सामने आएंगे, वहीं अरैबेला स्टैंटन ‘हर्माइनी’ और अलिस्टेयर स्टाउट ‘रॉन’ का किरदार निभाएंगे। तीनों कलाकारों के चयन के बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह तिकड़ी भी पिछली तिकड़ी की तरह दर्शकों का दिल जीत पाएगी। जुलाई में शुरू हुई शूटिंग अब तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है और हर छोटी जानकारी भी फैंस के लिए किसी अपडेट से कम नहीं है।


सीरीज की स्टारकास्ट 
सीरीज की स्टार कास्ट में कई बड़े नाम भी शामिल किए गए हैं। अल्बस डंबलडोर की भूमिका इस बार हॉलीवुड के अनुभवी कलाकार जॉन लिथगो निभा रहे हैं। वहीं स्नैप की इंटेंस भूमिका पापा एसियाडू को दी गई है। लूशियस मैल्फॉय के रूप में जॉनी फ्लिन और पेटुनिया डर्स्ली के तौर पर बेल पाउले नजर आएंगी। यह ताजा कास्टिंग पुराने दर्शकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आई है।

2027 में रिलीज होगी सीरीज
नई ‘हैरी पॉटर’ सीरीज 2027 में रिलीज होने वाली है और इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। भले ही इस कहानी को पहले भी फिल्मों की श्रृंखला के रूप में देखा जा चुका है, लेकिन इस बार इसे किताबों के सबसे करीब रखने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट को अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फैंटेसी वेब सीरीज़ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed