फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cyrus broacha talks about his bigg boss season ott 2 experience

Cyrus Broacha: जब पैसों की मजबूरी ने साइरस ब्रोचा को बिग बॉस में जाने को किया मजबूर, शेयर किया शो का अनुभव

Tue, 23 Sep 2025 11:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:04 AM IST
सार

Cyrus Broacha On Bigg Boss Experience: हाल ही में कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की और कुछ मजेदार किस्से साझा किए। इसी दौरान उन्होंने बिग बॉस शो को लेकर अपने अनुभवों का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
Cyrus broacha talks about his bigg boss season ott 2 experience
साइरस ब्रोचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन साइरस ब्रोचा अपने बेबाक अंदाज, कॉमेडी और व्यंग्यात्मक शैली के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वो एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। साथ ही कॉमेडियन ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के अपने अनुभवों को साझा किया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

पैसों की जरूरतों ने बिग बॉस में जाने को किया मजबूर
हाल ही में साइरस ब्रोचा एएनआई के पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर प्रतियोगी अपने अनुभवों को बताया। उन्होंने कहा, ‘हर साल हमें बिग बॉस का ऑफर आता था और मैं मना कर देता था, क्योंकि मुझे इससे डर भी लगता था। जून में अचानक मेरा शो बंद हो गया और पैसों की भी जरूरत थी। तो मेरे मैनेजर ने बिग बॉस में जाने को कहा, तो मैंने भी कर लिया।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: पैतृक गांव में जुबीन के अंतिम संस्कार की तैयारी, पूरा हुआ सिंगर का दूसरा पोस्टमार्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कैसा रहा अनुभव?
आगे बातचीत में उन्होंने बताया, ‘ये किसी को नहीं पता था कि ये शो पूरा वेजिटेरियन होगा। यही मेरी सबसे बड़ी दिक्कत थी, क्योंकि मैं पूरी तरह नॉनवेज हूं। अंडे तक हटा दिए गए थे। मेरे पास खाने के लिए कुछ बचा ही नहीं। लेकिन घर की कुछ लड़कियां बहुत अच्छी थीं, उन्होंने मेरा ख्याल रखा।’ इसके आगे सवाल किया गया कि कौन-कौन थीं वहां? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'वहां फलक, पूजा भट्ट, बेबिका, आलिया , जिया थीं सबने मेरी मदद की। सब पूरी तरह शाकाहारी तो नहीं थीं, लेकिन मेरे जैसे नॉनवेज के लिए पागल भी नहीं थीं। इसपर मैंने मजाक में कह दिया कि शायद मुझे पाकिस्तानी बिग बॉस में जाना चाहिए।’

साइरस ब्रोचा के बारे में
साइरस ब्रोचा एक टीवी एंकर, थिएटर आर्टिस्ट, राजनीतिक व्यंग्यकार, कॉमेडियन और लेखक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed