फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zubeen Garg Funeral and last rites updates people gathered and family bids an emotinal goodbye

Zubeen Garg: पंचतत्व में विलीन हुए जुबीन गर्ग, राजकीय सम्मान से हुई विदाई; हजारों की संख्या में पहुंचे फैंस

Tue, 23 Sep 2025 12:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 23 Sep 2025 12:36 PM IST
सार

Zubeen Garg Last Rites Updates:: गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार हो गया है। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। श्मशान घाट में उनके आखिरी दर्शन के लिए हजारों फैंस की भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर उनकी पत्नी और परिवार के सदस्य भी भावुक नजर आए।

विज्ञापन
Zubeen Garg Funeral and last rites updates people gathered and family bids an emotinal goodbye
जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार - फोटो : एएनआई

विस्तार

गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक हादसे में निधन हो गया था। उनके शव को हाल ही में भारत लाया गया। यहां उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक स्थान कमरकुची में लाया गया। यहां उनके परिवार के सदस्यों, उनके करीबियों और कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार
जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार हो गया है। इस मौके पर उनके करीबी और कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सब ने उनको श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा 'आप हमेशा याद किए जाएंगे।'
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



अंतिम संस्कार में फूटकर रोती दिखीं जुबीन की पत्नी
असमिया गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर अपने पति जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान रो पड़ीं।
 

परिवार के सदस्यों ने दी अंतिम विदाई
जुबीन गर्ग की पत्नी और पिता सहित परिवार के सदस्यों ने कमरकुची स्थित श्मशान घाट पर दिवंगत गायक को अंतिम विदाई दी। 52 वर्षीय संगीत जगत के इस दिग्गज का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था।
 
बंदूक से सलामी दी गई
असमिया गायक जुबीन गर्ग को कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर बंदूक से सलामी दी गई।
 
मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमरकुची एनसी गांव के एक श्मशान घाट में असमिया गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे लोग
बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग श्मशान घाट पहुंचें।
Trending Videos

अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे लोग
गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कैरोलिना में किया जाएगा। यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। अंतिम संस्कार से पहले लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग उनकी एक झलक पाने के इंतजार में हैं। 
 

हो रही अंतिम संस्कार की तैयारी
सोशल मीडिया पर आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरकुची, उत्तरी कैरोलिना गांव में जुबीन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। यहां श्मशान घाट पर लकड़ियां रखी हैं और आस-पास की जगह को फूलों से सजाया गया है।
 

पैतृक गांव ले जाया जा रहा शव
गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट में ले जाया जा रहा है। उनकी शव यात्रा के साथ हजारों की भीड़ उमड़ी है। 
 

दोबारा हुआ जुबीन का पोस्टमार्टम
गायक ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर का मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दूसरा पोस्टमार्टम हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया 'जुबीन की अंतिम यात्रा शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। कुछ देर पहले, मैं सरुसजाई स्टेडियम में उनके शुभचिंतकों के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शामिल हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed