फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Criminal Justice Season 4 Episode 5 Released: Know about Pankaj Tripathi Series streaming details

Criminal Justice 4 Episode 5: 'क्रिमिनल जस्टिल 4' का पांचवां एपिसोड रिलीज, जानिए बाकी तीन कब देंगे दस्तक?

Thu, 12 Jun 2025 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

Criminal Justice Season 4 Episode 5 Released: पंकज त्रिपाठी की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीजन के चार एपिसोड अब तक रिलीज हो चुके हैं। आज गुरुवार 12 जून को पांचवां एपिसोड भी रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन
Criminal Justice Season 4 Episode 5 Released: Know about Pankaj Tripathi Series streaming details
क्रिमिनल जस्टिस 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पंकज त्रिपाठी को ओटीटी का किंग माना जाता है। 'मिर्जापुर' से लेकर 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी सीरीज से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली है। इन दिनों वे 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। मई में इसके तीन एपिसोड रिलीज हुए। दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ की। इसके बाद 05 जून को चौथा एपिसोड अपलोड किया गया। आज गुरुवार को पांचवां एपिसोड जारी किया गया है। जानिए बाकी एपिसोड कब-कब रिलीज होंगे?

विज्ञापन

Criminal Justice Season 4 Episode 5 Released: Know about Pankaj Tripathi Series streaming details
'क्रिमिनल जस्टिस' - फोटो : इंस्टाग्राम @disneyplushotstar

दर्शकों से मिली है शानदार प्रतिक्रिया
जियो-हॉटस्टार की सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 4' के मूल रूप से आठ एपिसोड हैं। चार रिलीज हो चुके हैं। पांचवां आज रिलीज हो गया। अभी तीन एपिसोड बाकी हैं। चौथे सीजन को क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों का भी खूब प्यार मिला है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, सुरवीन चावला, मोहम्मद जीशान अयूब, श्वेता बसु प्रसाद और आशा नेगी जैसे सितारे हैं। 

Aamir Khan: क्या महाभारत होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? संन्यास लेने की अफवाहों पर अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Criminal Justice Season 4 Episode 5 Released: Know about Pankaj Tripathi Series streaming details
क्रिमिनल जस्टिस 4 - फोटो : यूट्यूब

2023 के अपराध की कहानी पर आधारित
सीरीज के चौथे सीजन की बात करें तो पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा के किरदार में डॉक्टर नागपाल का केस लड़ रहे हैं, जिन पर रोशनी की हत्या का आरोप है। दरअसल, चौथा सीजन साल 2023 में घटे एक अपराध की कहानी है। सीरीज के बाकी बचे तीन एपिसोड की तारीखें इस प्रकार हैं-
 

एपिसोड तारीख
एपिसोड 6 19 जून
एपिसोड 7 26 जून
एपिसोड 8 03 जुलाई

विज्ञापन

2019 में आया था पहला सीजन
'क्रिमिनल जस्टिस 4' के निर्देशक रोहन सिप्पी हैं। इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। क्रिमिनल जस्टिस का पहला सीजन प्रैल 2019 में रिलीज किया गया था। दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। फिर दिसंबर 2020 में दूसरा सीजन आया। तीसरा सीजन अगस्त 2022 में रिलीज किया गया। सीरीज का हर सीजन पहले से ज्यादा तारीफ बटोर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed