फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew Movie actor Kriti Sanon wants to work woth Vidya Balan in next film also praised Do Patti co star Kajol

Kriti Sanon: तब्बू-करीना के बाद अब इस अदाकारा के साथ काम करना चाहती हैं कृति, बोलीं- 'बहुत शानदार हैं वह'

Mon, 01 Apr 2024 05:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Apr 2024 05:48 PM IST
सार

कृति सेनन ने हाल ही में काजोल की भी दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे दोनों जल्द ही 'दो पत्ती' में साथ नजर आएंगी। इससे पहले रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में दोनों साथ नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Crew Movie actor Kriti Sanon wants to work woth Vidya Balan in next film also praised Do Patti co star Kajol
कृति सेनन इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री कृति सेनन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। दो महीने के अंदर बैक टू बैक उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ही दर्शकों को पसंद आई हैं। फरवरी में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद कृति इन दिनों फिल्म 'क्रू' को लेकर तारीफें बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह करीना कपूर और तब्बू के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आई हैं। करीना और तब्बू जैसी अदाकाराओं के साथ काम करने के बाद कृति ने अब विद्या बालन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन


स्क्रिप्ट के लिए जताई उम्मीद
मीडिया से बातचीत के दौरान कृति सेनन के कहा, 'मुझे विद्या बालन के साथ काम करना बहुत अच्छा लगेगा। मुझे लगता है कि वह ऐसी शख्स हैं, जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं। एक कलाकार के रूप में और एक व्यक्ति के रूप में, दोनों तरह से वह मुझे बेहद पसंद हैं। उम्मीद है कि कोई तो तो स्क्रिप्ट लिखेगा, जिसमें उनके साथ काम करने का अवसर मिले'।
विज्ञापन

South Celebs: अल्लू अर्जुन से पहले मैडम तुसाद की शोभा बढ़ा चुके हैं ये सितारे, मोम के पुतले के रूप में हुए अमर
विज्ञापन
विज्ञापन


काजोल की तारीफ के बांधे पुल
कृति सेनन ने एक मीडिया बातचीत के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने काजोल की भी दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे दोनों जल्द ही 'दो पत्ती' में साथ नजर आएंगे। इससे पहले रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में दोनों साथ नजर आ चुकी हैं। कृति ने कहा, 'फिल्म 'दिलवाले' में हमारे बहुत कम सीन थे। 'दो पत्ती' पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें हम साथ काम कर रहे हैं। इसमें हमारे काफी इंटेंस सीन हैं।
Salman Khan: नेटफ्लिक्स ने शो से हटाया सलमान का ये रोचक किस्सा, कपिल ने यूट्यूब पर जारी कर दिया वीडियो

छप्परफाड़ कमाई कर रही 'क्रू'
कृति ने काजोल के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'उनके साथ काम करना काफी मजेदार रहा। वह बहुत शानदार कलाकार हैं'। बात करें फिल्म 'क्रू' की तो यह तीन मेहनती एयरहोस्टेस की जिंदगी पर बनी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल कर रही है। राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी फिल्म देश ही नहीं, दुनियाभर में चांदी कूट रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 62.53 करोड़ रुपये हो गया है।
Vijay Devarakonda: खुद को मिडिल क्लास बताते हैं विजय, बोले- खाली शैंपू की बोतल में पानी भर करता हूं इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed