फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   crew actress tabu chandni bar sequel confirmed by Mohan Azaad after 24 years film to be release december 2025

Chandni Bar 2: तब्बू की 'चांदनी बार' का 24 साल बाद बनेगा सीक्वल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Mon, 18 Mar 2024 05:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Mar 2024 05:48 PM IST
सार

24 साल बाद पुरस्कार विजेता फिल्म चांदनी बार का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के निर्देशक मोहन आजाद ने सीक्वल की घोषणा की और बताया कि यह अगले साल रिलीज होगी।

विज्ञापन
crew actress tabu chandni bar sequel confirmed by Mohan Azaad after 24 years film to be release december 2025
चांदनी बार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू इन दिनों अपने फिल्म 'क्रू' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अब उनकी एक पुरानी फिल्म के सीक्वल की तैयारी हो रही है। 24 साल बाद पुरस्कार विजेता फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के निर्देशक मोहन आजाद ने सीक्वल की घोषणा की और बताया कि यह अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी।

विज्ञापन


फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार
'चांदनी बार' में अभिनेत्री तब्बू, अतुल कुलकर्णी, अनन्या खरे, राजपाल यादव, मीनाक्षी साहनी और विशाल ठक्कर ने अभिनय किया था। मोहन आजाद 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म के  पटकथा और संवाद लेखक थे। वहीं, अब वे 'चांदनी बार 2' में निर्देशक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्होंने स्क्रिप्ट लगभग पूरी कर ली है और कास्टिंग को अंतिम रूप देने के बाद साल के मध्य तक प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सुनाई अपने माता-पिता की संघर्ष गाथा, बोलीं- 'सब जानती हूं, नहीं करूंगी कोई शिकायत'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म पर क्या बोले मोहन आजाद
फिल्म के बारे में बात करते हुए मोहन आजाद ने कहा, 'इस फिल्म के निर्माता आर. मोहन ने चांदनी बार फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी पहले इच्छा जताई थी, जिसकी कहानी को लेकर हम काफी असमंजस थे, लेकिन मुझे खुशी है कि हमने इसकी कहानी लिखी है। यह सीक्वल फिल्म जबर्दस्त तरीके से बनाई गई है और मुझे यकीन है कि आने वाले साल में हम चांदनी बार की उसी सफलता को एक बार फिर से दोहरा पाएंगे।'
Yodha: 'योद्धा' में फ्लाइट के वॉशरूम एक्शन सीन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, सिनेमाघरों में खूब बजीं ताली

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के लिए अभी तक किसी अभिनेता से आधिकारिक तौर पर संपर्क नहीं किया गया है। कथित तौर पर पहली फिल्म के कुछ कलाकारों को अगली कड़ी में भूमिकाओं के लिए विचार किया जा सकता है। मधुर भंडारकर की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'चांदनी बार' 2001 में रिलीज हुई थी। वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल अगले साल यानी दिसंबर 2025 में रिलीज होगा।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' और एनिमल' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी फिल्म मसाला..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed