फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Coolie Fame Composer Anirudh Ravichander And Kavya Maran Seen Together In New York

किसे डेट कर रहे 'जवान' और ‘कुली’ फेम कंपोजर अनिरुद्ध? न्यूयॉर्क की सड़कों पर इस बिजनेस वुमन के साथ घूमते दिखे

Thu, 13 Nov 2025 01:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 13 Nov 2025 01:04 PM IST
सार

Composer Anirudh Ravichander Relationship: साउथ की कई फिल्मों और बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ में हिट म्यूजिक कंपाेज कर चुके अनिरुद्ध पिछले कुछ समय से अपनी लव लाइफ काे लेकर चर्चा में हैं। एक व्लाॅगर के वीडियो में वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए। जानिए, कौन है वो लड़की?

विज्ञापन
Coolie Fame Composer Anirudh Ravichander And Kavya Maran Seen Together In New York
अनिरुद्ध - फोटो : इंस्टाग्राम@anirudhofficial

विस्तार

'जवान' और ‘कुली’ फेम कंपोजर अनिरुद्ध की शादी काे लेकर कुछ महीने पहले काफी अफवाहें उड़ी थीं। जिस पर कंपोजर ने सफाई दी और बताया कि ऐसा कुछ अभी नहीं हो रहा है। उनका नाम काफी वक्त से एक बिजनेस वुमन के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बिजनेस वुमन के साथ अनिरुद्ध को न्यूयॉर्क में घूमते हुए देखा गया।  

विज्ञापन

Coolie Fame Composer Anirudh Ravichander And Kavya Maran Seen Together In New York
अनिरुद्ध और काव्या मारन साथ दिखे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
व्लॉगर के वीडियो में कैद हुआ रूमर्ड कपल 
अनिरुद्ध रविचंदर को काव्या मारन के साथ न्यूयॉर्क में साथ घूमते हुए देखा गया। दोनों दूरी बनाकर आगे पीछे चल रहे थे। जब दोनों साथ थे तो एक यूके का व्लॉगर अपना व्लॉग बना रहा था। इसके ही व्लॉग वीडियो में अनिरुद्ध और काव्या साथ नजर आए। काव्या एक जाने-माने टीवी चैनल की ओनर हैं। पहले भी दोनों का नाम साथ जुड़ चुका है। 

ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: रजनीकांत की 'कुली' में काम करना आमिर खान की सबसे बड़ी गलती? टीम ने मामले पर तोड़ी चुप्पी

शादी की अफवाह पर क्यो बोले थे अनिरुद्ध 
कुछ महीने पहले जब काव्या मारन के साथ ही अनिरुद्ध की शादी की अफवाह उड़ी तो कंपोजर ने रिएक्शन दिया था। एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा था, ‘शादी? आप लोग शांत हो जाइए। प्लीज अफवाहें फैलाना बंद कीजिए।’ इस जवाब के बाद शादी की अफवाहों को विराम मिल गया। लेकिन अब अनिरुद्ध और काव्या मारन का वीडियो साथ में वायरल हो गया है, जिससे साफ है कि दोनों डेट तो कर ही रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed