फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CM Yogi Adityanath Biopic Ajey The Untold Story Of A Yogi Trailer released

Ajey The Untold Story Of A Yogi: गोरखपुर के संघर्षों की दिखी कहानी, सीएम योगी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज

Thu, 04 Sep 2025 02:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 04 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

Ajey The Untold Story Of A Yogi Trailer Released: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित बनी फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Biopic Ajey The Untold Story Of A Yogi Trailer released
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’। इस आगामी फिल्म का मेकर्स ने आज गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में गोरखपुर के संघर्षों और सीएम योगी के विद्यार्थी जीवन की कहानी दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन


विद्यार्थी से योगी बनने की कहानी
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 2 मिनट 20 सेकेंड का है। इस ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि पूर्वांचल के दिग्गज नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस कारण गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद दिखाया जाता है कि अजय आनंद विद्यार्थी के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। इसके बाद वो सबके हित में आवाज उठाते हैं और सभी विद्यार्थी की पसंद बन जाते हैं। बाद में वो देशहित में के लिए घर छोड़कर योगी बनने का फैसला करते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म  19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 01 अगस्त को रिलीज होने वाली थी,  इसके बाद इसकी नई तारीख की घोषणा की गई है।

यह खबर भी पढ़ें: TRP Week 34: अनुपमा और तुलसी में जबरदस्त टक्कर, जानिए 34वें हफ्ते की टीआरपी में किसने मारी बाजी?

इन कलाकारों से सजी है फिल्म
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed