फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhava actor Vicky Kaushal used to sleep with his eyes open Sunny revealed in The Great Indian Kapil Show

Vicky Kaushal: बचपन में आंखें खोलकर सोते थे विक्की कौशल, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भाई सनी ने किया खुलासा

Sun, 21 Apr 2024 04:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 Apr 2024 04:18 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे कपिल शर्मा के नए शो में विक्की और सनी कौशल बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान दोनों अभिनेताओं ने काफी मस्ती की और एक दूसरे की टांग भी खींची।

विज्ञापन
Chhava actor Vicky Kaushal used to sleep with his eyes open Sunny revealed in The Great Indian Kapil Show
सनी कौशल, विक्की कौशल और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार कपिल शर्मा का यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। सीजन के अब तक चार एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इस वीकएंड शो में अभिनेता विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल बतौर मेहमान पहुंचे थे। विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शो में दोनों भाई काफी मस्ती करते नजर आए। इसके अलावा सनी और विक्की कौशल ने एक-दूसरे के बारे में कई मजेदार खुलासे भी किए।  

विज्ञापन


बचपन में आंख खोल कर सोते थे विक्की कौशल
शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में  दोनों भाई एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए। अभिनेता विक्की कौशल के बारे में मजेदार खुलासा करते हुए सनी ने बताया कि वे बचपन में आंखें खोल कर सोया करते थे। इसके साथ ही उन्हें नींद में बड़बड़ाने की आदत थी। एक मजेदार वाकया साझा करते हुए सनी ने बताया, 'एक दिन वे मुझसे 45 मिनट पहले सोने गए और जल्द ही गहरी नींद लेने लगे। इसके बाद जब मैं वहां सोने पहुंचा तो अचानक से कंबल फेंकते हुए उन्होंने मुझसे कहा कि चेक करो। मैंने पूछा क्या.. तो उन्होंने कहा, 'मैंने अपना पेपर पूरा कर लिया है, चेक करो।'
विज्ञापन


इसमें आगे जोड़ते हुए विक्की ने भी बताया, 'ऐसा एक बार मां के साथ भी हुआ। मैं सो रहा था, तभी अचानक से उठकर मैं चिल्लाया कि 'उसने आपका पर्स छीन लिया। मां को मेरी इस आदत के बारे में नहीं पता था, वे चौंक गईं और उन्होंने पूछा कि कौन?'
विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff Workout: जरा संभलकर देखना टाइगर श्रॉफ का नया वर्कआउट वीडियो! संडे को भी करेगा जिम जाने का मन!

'छावा' और 'बैड न्यूज' में फिर से पर्दे पर दिखेंगे विक्की
दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अभी अपनी आगामी फिल्म 'छावा' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंधाना भी दिखेंगी। इसके अलावा 'बैड न्यूज' में उनके साथ 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी और पंजाबी फिल्मों के स्टार ऐमी विर्क भी स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। इसके साथ ही उनके पास अभी संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी पाइपलाइन में है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और 'जिगरा' अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं। सनी कौशल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं।
Blind Characters: राजकुमार राव से पहले ये कलाकार निभा चुके हैं दृष्टिबाधित का किरदार, तीसरा नाम कर देगा हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed