फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   chhaava getting success cinema hall added early morning and late night shows for vickey kaushal film

Chhaava: सिनेमाघरों में छावा की जमकर हो रही बुकिंग; शो को लेकर उठाया बड़ा कदम

Sun, 16 Feb 2025 12:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Feb 2025 12:03 PM IST
सार

Chhaava: विक्की कौशल की अदाकारी वाली फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में अच्छी चल रही है। इसलिए सिनेमाघरों ने फिल्म को लेकर बड़ा कदम उठाया है। फिल्म को दक्षिण भारत में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
chhaava getting success cinema hall added early morning and late night shows for vickey kaushal film
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने पहले दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। लक्ष्मन उतेकर की फिल्म ने भारत में अब तक 72.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते के आखिर तक 100 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई कर लेगी। फिल्म के टिकट की खूब मांग है। ऐसे में प्रदर्शकों ने फैसला किया है कि वह महाराष्ट्र में फिल्म के देर रात और सुबह के शो चलाएंगे।
विज्ञापन


मुंबई पुणे में शुरू किए गए लेट नाईट और सुबह के शो
'छावा' फिल्म मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मुगल शाशक औरंगजेब से शंभाजी की जंग दिखाई गई है। ऐतिहासिक संदर्भ और शंभाजी की लोकप्रियता की वजह से फिल्म अच्छी चल रही है। इसलिए सिनेमाघरों ने रविवार से मुंबई और पुणे में देर रात के शो शुरू किए हैं। यह शो इसलिए जोड़े गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म को देख सकें। छोटे शहरों में कई सिनेमाघरों ने सुबह के शो शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Day 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की छलांग, दूसरे दिन भी झमाझम बरसे नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण भारत में भी जमकर हो रही बुकिंग
खबर है कि मुंबई के कई सिनेमाघरों में रात 12:45, एक बजे, 1:15 बजे और 1:30 बजे के शो शुरू किए जा सकते हैं। वहीं अगर पुणे की बात करें तो यहां 95 फीसद शो बुक हैं, ऐसे में कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे के शो शुरू करने का फैसला किया है। उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। शनिवार की रात चेन्नई में 81 प्रतिशत, तो हैदराबाद में 88 फीसद शो बुक रहे।

यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Day 2 BO Collection: आज ही बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी मार देगा 'छावा', शंभू राजे-औरंग की भिड़ंत का चमत्कार

आलोचकों की फिल्म पर राय
आपको बता दें कि फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति शंभाजी महाराज का किरदार निभाया है। अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार अदा किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और दिव्या दत्ता हैं। आलोचक फिल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वो फिल्म प्रदर्शन के लिए तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं इसकी गति को लेकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed