फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaava actress Rashmika Mandanna opens up about her relationship with the actor Vijay Devarakonda

Rashmika-Vijay: 'वे मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं', रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच रश्मिका ने विजय पर लुटाया प्यार

Thu, 01 Feb 2024 01:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Feb 2024 01:36 PM IST
सार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अफवाहों में घिरे हुए हैं। दोनों को 2019 की फिल्म 'डियर कॉमरेड' में एक साथ देखा गया था और प्रशंसक हमेशा से दोनों के बीच केमिस्ट्री और स्पार्क्स की अटकलें लगाते रहे हैं। अब रश्मिका ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Chhaava actress Rashmika Mandanna opens up about her relationship with the actor Vijay Devarakonda
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस समय भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। फिल्म 'एनिमल' से सुर्खियां बटोरने वाली रश्मिका ने हाल ही में पीरियड एक्शन फिल्म 'छावा' की शूटिंग को पूरा किया है। वहीं, रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले काफी समय से अफवाहों में घिरे हुए हैं। दोनों को 2019 की फिल्म 'डियर कॉमरेड' में एक साथ देखा गया था और प्रशंसक हमेशा से दोनों के बीच केमिस्ट्री और स्पार्क्स की अटकलें लगाते रहे हैं। अब रश्मिका ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


विजय संग अपने रिश्ते पर बोलीं रश्मिका
रश्मिका ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में विजय के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा, “वीजू और मैं एक साथ बड़े हुए। इसलिए मैं अभी अपने जीवन में जो कुछ भी करती हूं, उसमें उनका योगदान है।'' रश्मिका ने आगे यह भी खुलासा किया कि वे विजय की हर राय को जरूर मानती हैं। विजय हां में हां करने वाला व्यक्ति नहीं है। वे हर मुद्दे पर काफी गहराई से विचार करते हैं।
विज्ञापन


विजय को बताया समर्थक
रश्मिका ने आगे कहा, विजय मेरे हर विषय को काफी गंभीरता से लेते हैं। वह बताते हैं कि यह अच्छा है...यह अच्छा नहीं है...मैं यह सोचता हूं...तुम्हें यह नहीं करना चाहिए। उन्होंने मेरे पूरे जीवन में किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में व्यक्तिगत रूप से मेरा अधिक समर्थन किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि वे ऐसे व्यक्ति है, जिनका मैं वास्तव में बहुत सम्मान करती हूं। मैं हमेशा उनके लिए काफी सकारात्मक विचार भी रखती हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना की कई फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। इनमें 'पुष्पा 2', 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और तेलुगु में 'धनुष', नागार्जुन और जिम सर्भ के साथ एक अनाम फिल्म शामिल है। रश्मिका की पाइपलाइन में  विक्की कौशल के साथ 'छावा' भी है।

Animal: ओटीटी पर भी 'एनिमल' की दहाड़, रणबीर कपूर की फिल्म ने व्यूअरशिप के मामले में बनाया रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed